मुंबई। दक्षिण मुंबई से महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी के मंगल सान्निध्य में भगवती संवत्सरी के खमत खामना व गुरु दर्शन के लिए साध्वी श्री शिवमालाजी की प्रेरणा से 120 भाई बहनों का संघ श्री चरणों में उपस्थित हुआ। आचार्य श्री महाश्रमणजी ने महती कृपा कर सेवा का हमें अवसर प्रदान किया। सभी भाई बहनों ने सामूहिक वंदन पाठ कर गुरुदेव से खमत खामना किया ।
सभा अध्यक्ष सुरेश डागलिया ने चार्तुमास में हुवे कार्यक्रम के साथ साथ वर्तमान मैं चल रही गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। भाई बहनों के द्वारा सामूहिक गीतिका की प्रस्तुति दी। पूज्य प्रवर ने प्रेरणा प्रदान कराई ,अवशेष चातुर्मास का पूरा लाभ लेना। धर्म ध्यान ,सामयिक आदि कार्य करते रहे। स्कूल की भी गति प्रगति चलती रहे।
साध्वी प्रमुखा श्री के सान्निध्य में महिला मंडल अध्यक्ष लतिका डगलिया ने मुख्य मुनि महावीर मुनि के सान्निध्य में फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदन मल धाकड़ साध्वी वर्या के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद गिरीश शिसोदिया ने दक्षिण मुंबई चार्तुमास की जानकारी दी। साध्वी प्रमुखा श्री ने 25 बोल कंठस्थ करने की प्रेरणा दी मुख्य मुनि ने ज्ञानशाला में बच्चों की उपस्थिति के बारे में साध्वी वर्या परिवार सहित गुरु दर्शन में बच्चों को भी साथ लाने का प्रयास करे। वहां पर विराजित सभी साधु साध्वी जी के दर्शन सेवा का लाभ लिया।
संघ में सुरेश बाफना का विशेष सहयोग रहा। संघ की व्यवस्था में नितेश धाकड़ श्रम सार्थक रहा। दक्षिण मुंबई श्रावक समाज का पूरा सहयोग और समर्पण रहा । संघ में विशेष उपस्थिति फाउंडेशन से कार्य अध्यक्ष गणपत जी डागलिया रमेश मेहता सुरेश एम डागलिया और उनकी पूरी टीम तेरापंथी सभा से कोषाध्यक्ष प्रकाश शिशोदिया और उनकी पूरी टीम, युवक परिषद से मंत्री श्रेयांस मुनोत और उनकी पूरी टीम, महिला मंडल से मंत्री भाग्य श्री मेहता और उनकी पूरी टीम की उपस्थिति रही। संचालन सभा मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया।


