By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऐसे बनाएं किचन गार्डन, ताजी सब्जियां भी मिलेंगी और बोरियत भी होगी दूर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

ऐसे बनाएं किचन गार्डन, ताजी सब्जियां भी मिलेंगी और बोरियत भी होगी दूर

Last updated: June 14, 2020 10:22 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

कोरोना वायरस संक्रमण काल में बहुत से लोग बहुत वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और सामान्य सोशल लाइफ कम हो गई है. ऐसे में क्या आप भी कुछ यूजफुल और क्रिएटिव काम करना चाहते हैं. इसके लिए सबसे बेहतर होगा अपने खुद के किचन गार्डन को क्रिएट करना. दिन में कुछ समय निकालें और अपने ​किचन गार्डन को बनाने पर फोकस करें. इसमें आप फल और सब्जियां उगा सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि ये साफ-सुथरी और कीटनाशकों से भी मुक्त होंगी. तो आईए जानते हैं कि आप घर में किन-किन चीजों को उगा सकते हैं और इनका ख्याल कैसे रखें.
-सबसे पहले तो आपको यह प्लानिंग करनी होगी कि आप उगाना क्या चाहते हैं. थोड़ी प्लानिंग करें और तब इस पर काम शुरू करें. आप चाहें तो अपने घर पर गमले में धनिया उगा सकते हैं. धनिया के बीजों को थोड़ा थोड़ा गैप के साथ गमले में लगाएं. इसे बार बार पानी की जरूरत रहती है. दो हफ्ते में यह अंकुरित हो जाता है. साथ ही यह जब बढ़ना शुरू करता है तब काफी तेजी से बढ़ता है.
-हमेशा घर के ऐसे हिस्से को बागवनी के लिए चुनें जिस जगह पर सूरज की रोशनी पर्याप्त तौर पर पहुंचती हो. साथ ही जिस मिट्टी में उगाएंगे वहां ध्यान दें कि मिट्टी में पानी की पर्याप्त मात्रा मौजूद हो.
-गर्मियों में पुदीने का महत्व हमें समझ आता है. इसे लगाना भी बेहद आसान है. इसके लिए आपको करना बस यह करना है कि पुदीने की पत्तियों को निकालकर बची हुई डंडी को अपने गमलों में लगा लीजिए. यह ध्यान रखिए कि जिस डंडी को लगाने जा रहे हैं वह जड़ वाली हो.
-हरी मिर्च भी गमले में उगाई जा सकती है लेकिन इसके लिए आपको एकदम तीखी धूप की नहीं, बल्कि थोड़ी सी शेड वाली जगह की जरूरत होगी. किसी भी सूखी मिर्च से बीजों को निकाल लें. फिर इन बीजों को गमलों में छिड़क दें. ठीक से पानी दें.
-अपने पौधों की देखभाल करें. ऐसा न हो कि इन्हें लगाकर भूल जाएं. गमले न हों तो प्लास्टिक की ट्रे में भी पौधे उगा सकते हैं. यदि घर पर खराब बाल्टी पड़ी हो, तेल के पुराने कनस्तर हों, तो उनका भी उपयोग कर सकते हैं. लेकिन आपको एक काम करना होगा. उनके नीचे 2- 4 छेद कर देने होंगे ताकि पानी की निकासी होती रहे.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पश्चिम बंगाल में शव को घसीटे जाने पर गवर्नर धनखड़ बोले- ममता बनर्जी को सार्वजनिक रूप से मांगनी चाहिए माफी
Next Article गुजरात में 5.5 तीव्रता के भूकंप से दहशत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?