By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अहिंसा यात्रा प्रणेता के ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर ज्योतित हुआ कर्नाटक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

अहिंसा यात्रा प्रणेता के ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर ज्योतित हुआ कर्नाटक

Last updated: June 5, 2019 10:15 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

-अहिंसा यात्रा के साथ देश के सत्रहवें राज्य में महातपस्वी महाश्रमण का मंगल प्रवेश
-कर्नाटकवासियों ने अपने आराध्य का किया भव्य स्वागत, उमड़ा श्रद्धा का ज्वार
-कोलार जिले सुन्दरपालया से आचार्यश्री ने कर्नाटक की धरती से दी प्रथम देषणा
-महाश्रमणी साध्वीप्रमुखाजी सहित चारित्रात्माओं व श्रद्धालुओं ने दी भावाभिव्यक्ति

सुन्दरपालया, कोलार (कर्नाटक): जून का महीना। 05 जून 2019 दिन बुधवार और समय प्रातः लगभग 6.40 से 6.50 के बीच। स्थान आंध्रप्रदेश का सुदूर पहाड़ी जिला चित्तूर का वी.कोटा गांव। इस पहाड़ी क्षेत्र का नजारा बदला-बदला सा दिखाई दे रहा था। कारण था मानवता के मसीहा, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ के देदीप्यमान महासूर्य, एकादशमाधिशास्ता, कीर्तिधर आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी अहिंसा यात्रा के साथ एक और नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे थे। आचार्यश्री अपनी अहिंसा यात्रा के साथ भारत देश के सत्रहवें राज्य कर्नाटक में प्रवेश करने वाले थे। अब तक सोलह राज्यों सहित नेपाल और भूटान की ऐतिहासिक, कीर्तिमानी, और प्रभावक यात्रा सुसम्पन्न कर कर्नाटक में सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति की नई ज्योति जलाने वाले थे। ऐसे समय में वर्षों से अपने आराध्य की प्रतीक्षा में पलक-पांवड़े बिछाए कर्नाटकवासियों की चाह पूरी होने वाली थी।
प्रातः आचार्यश्री अपनी अहिंसा यात्रा का कुशल नेतृत्व करते हुए सकल साधु-साध्वी समाज के साथ वी.कोटा से प्रस्थान किया। आचार्यश्री के प्रस्थान से पूर्व ही सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे उत्साही श्रद्धालु अपने आराध्य के साथ चल पड़े। एक किलोमीटर बाद ही आचार्यश्री आंध्रप्रदेश और कर्नाटक राज्य की सीमा के निकट पधार गए। निर्धारित समय में कुछ समय बाकी था तो आचार्यश्री आंध्रप्रदेश की सीमा में ही ठहर गए। कर्नाटक की सीमा में बेंगलुरु चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के साथ कर्नाटक के विभिन्न श्रद्धालु क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालु नर-नारी पंक्तिबद्ध होकर अपने आराध्य के अपने राज्य में मंगल प्रवेश करने की प्रतीक्षा कर रहे थे। जैसे-जैसे शुभ मुहूर्त निकट आ रहा था लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा था। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के साथ बीच गूंजते जयकारे से पूरा वातावरण महाश्रमणमय बना हुआ था। लगभग 6.51 बजे आचार्यश्री ने कर्नाटक की धरती पर अपने ज्योतिचरण टिकाए तो धरती का क्या आसमान तक श्रद्धालुओं के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही आचार्यश्री ने अपनी अहिंसा यात्रा के साथ देश के सत्रहवें राज्य में मंगल प्रवेश कर एक और नए कीर्तिमान की स्थापना कर दी। वैसे आचार्यश्री का किसी भी रूप में कर्नाटक राज्य की सीमा में प्रथम प्रवेश हो रहा था। हजारों नेत्रों यह दृश्य अपने आंखों में संजोया। आचार्यश्री सभी पर आशीष वृष्टि करते हुए मंगलपाठ का उच्चारण किया और बेंगलुरु की धरती पर प्रथम विहार करते हुए लगभग नौ किलोमीटर की दूरी तय कर्नाटक के कोलार जिले के सुन्दरपालया हाईस्कूल के प्रांगण में पधारे।
आज के इस भव्य कार्यक्रम का शुभारम्भ तेरापंथ धर्मसंघ की असाधारण साध्वीप्रमुखाजी के उद्बोधन से हुआ। उसके उपरान्त मंचासीन हुए आचार्यश्री ने कर्नाटक की धरती से अपनी प्रथम पावन संबोध प्रदान करते हुए श्रद्धालुओं को अपनी भाषा को शुद्ध रखने और मृषावाद से बचने की पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि आदमी चार कारणों से झूठ बोलता है। भय के कारण, गुस्से में, लोभ में और हंसी-मजाक में आदमी झूठ बोलता है। आदमी को इससे बचने का प्रयास करना चाहिए और अपने जीवन को अच्छी दिशा में ले जाते का प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री ने कर्नाटक प्रवेश के संदर्भ में आचार्यश्री ने पावन उद्बोधन प्रदान करते हुए कर्नाटकवासियों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
इसके पश्चात मुख्यनियोजिकाजी ने मंगल प्रवेश के अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त किए। दक्षिण की साध्वीवृंद द्वारा स्वागत गीत का संगान किया। बेंगलुरु चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री मूलचंद नाहर, महामंत्री श्री दीपचंद नाहर, मंत्री श्री ललित आच्छा, स्वागताध्यक्ष श्री नरपत सिंह चोरड़िया, अभातेयुप के अध्यक्ष श्री विमल कटारिया, श्री प्रवीण धारिवाल, अभातेमम कार्यसमिति सदस्या श्रीमती शशिकला नाहर, महासभा के उपाध्यक्ष श्री कन्हैयालाल गिड़िया, श्री हीरालाल मालू, तेरापंथी सभा के मंत्री श्री प्रकाशचंद लोढ़ा, श्री अशोक सुराणा, चिकमंगलूर के श्री मदनजी, श्री संजय धारीवाल आदि ने आचार्यश्री के समक्ष अपनी श्रद्धासिक्त अभिव्यक्ति दी। बेंगलुरु और मैसूर की ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं, केजीएफ महिला मंडल आदि गीत के माध्यम से अपने आराध्य की अभिवन्दना की और पावन आशीष प्राप्त की।

TAGGED:AcharyaMahashramanJainTerapanth

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चीन ने पहली बार समुद्र से राकेट लांच किया, अंतरिक्ष के क्षेत्र में बीजिंग का शक्ति प्रदर्शन
Next Article विश्व पर्यावरण दिवसः सांसे हो रही है कम -आओ पेड़ लगाएँ हम जलबिन घुटे ना दम आओ जल बचाएँ हम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?