By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अगस्त में होगा अमेरिकी ओपन का आयोजन, गवर्नर ने दी हरी झंडी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अगस्त में होगा अमेरिकी ओपन का आयोजन, गवर्नर ने दी हरी झंडी

Last updated: June 17, 2020 8:25 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

न्यूयॉर्क:न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्योमो ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन अगस्त में होगा जो कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन को खोलने की राज्य की योजना का हिस्सा है। अमेरिकी टेनिस संघ ने न्यूयॉर्क सिटी के खाली स्टेडियम में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन कराने का फैसला किया था बशर्ते राज्य सरकार से इसे स्वीकृति मिल जाए। कई खेल लीग की तरह पेशेवर टेनिस टूर भी कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण मार्च से निलंबित है।

अमेरिकी ओपन का आयोजन 31 अगस्त से 13 सितंबर तक करने का कार्यक्रम है। यह सामान्यत: हर सत्र का चौथा और अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट होता है लेकिन 2020 का दूसरा ग्रैंडस्लैम होगा। इस साल अब तक सिर्फ फरवरी में आस्ट्रेलिया ओपन का आयोजन हो पाया है। क्योमो ने अलबानी में अपनी दैनिक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम अमेरिकी ओपन को लेकर रोमांचित हैं जो क्वीन्स में 31 सितंबर से 13 सितंबर तक खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट स्टेडियम में दर्शकों के बिना होगा लेकिन आप इसे टीवी पर देख सकते हैं और मैं इसे स्वीकार करूंगा।

उन्होंने कहा, ”टेनिस अधिकारियों को असाधारण एहतियात बरतनी होंगी लेकिन टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इससे पहले मई में फ्रेंच ओपन को स्थगित कर दिया गया था और इसका आयोजन अमेरिकी ओपन के खत्म होने के एक हफ्ते बाद करने की योजना है। इस बीच 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विंबलडन को पहली बार रद्द किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘अगर जरूरत पड़ी तो टोक्यो ओलंपिक को फिर स्थगित करेंगे’
Next Article बीएसई 166 अंक और निफ्टी 37 पॉइंट नीचे खुला

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?