By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अच्छे शौक पालिए, नहीं बनेंगे भुलक्कड़
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

अच्छे शौक पालिए, नहीं बनेंगे भुलक्कड़

Last updated: August 20, 2018 1:13 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

अगर आप बुढ़ापे में भूलने की बीमारी से परेशान होना नहीं चाहते तो अभी से ही कुछ अच्छे शौक पालना शुरू कर दीजिए। वैज्ञानिकों ने एक शोध में पाया है कि जवानी में किताबें पढ़ना, खेलना और आपसी मेलजोल की आदतों से बुढ़ापे में भी दिमाग शक्तिशाली बना रहता है। इससे डिमेंशिया का जोखिम भी कम होता है।
ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय के अध्ययन में पाया कि उम्र के साथ-साथ दिमाग का आकार भी छोटा होता जाता है, लेकिन कुछ लोगों की स्मरण शक्ति और आईक्यू उम्र बढ़ने के बावजूद अच्छी बनी रहती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि युवावस्था में दिमाग को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने से वह आगे भी लचीला बना रहता है। ‘न्यूरोबायोलॉजी ऑफ एजिंग जर्नल’ में प्रकाशित इस अध्ययन से जुड़े डॉक्टर डेनिस चान का कहना है, ‘हमारा दिमाग कुछ हार्डवेयर के साथ ही शुरुआत करता है, लेकिन इसे ज्यादा अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। इसे संज्ञानात्मक रिजर्व कहा जाता है।’ उनका कहना है कि 35 से 65 साल के बीच आप जो कुछ करते हैं, उससे 65 की उम्र के बाद डिमेंशिया का जोखिम कम या ज्यादा होता है।
205 लोगों के दिमाग का अध्ययन किया : 
शोधकर्ताओं ने 66 से 88 साल की उम्र के 205 लोगों के दिमाग का एमआरआई किया। इसके बाद उनका आईक्यू टेस्ट लिया गया और उनके शौक के बारे में पूछा गया। उनके शौक को बौद्धिक, शारीरिक और सामाजिक गतिविधियों की तीन श्रेणियों में बांटा गया। शोध में पाया गया कि जवानी में की गई गतिविधियों से बाद में उनका आईक्यू निर्धारित हुआ। उन्होंने यह भी पाया कि जो लोग शुरुआत में ज्यादा गतिविधियों में लगे रहे, वे अपने आईक्यू को बरकरार रखने के लिए अपने दिमाग के आकार पर कम निर्भर थे।
ज्यादा चुनौतीपूर्ण काम आईक्यू के लिए अच्छा : 
इससे पहले अन्य शोध में पाया गया था कि जो लोग शिक्षा में ज्यादा समय बिताते हैं या फिर ज्यादा चुनौतीपूर्ण काम करते हैं, उनका आईक्यू ज्यादा बेहतर होता है। इन लोगों में बाद में डिमेंशिया का खतरा भी कम होता है। डॉक्टर चान इस अध्ययन से काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि हर कोई अपनी गतिविधियों को बढ़ा सकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या काम करते हैं या कहां रहते हैं। परिजनों से बात करना या किताब पढ़ने में कुछ खर्च नहीं होता। यह सब आदतें आपके लिए अच्छी हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नाश्ते में बादाम घटाए कोलेस्ट्रॉल और ग्लूकोज
Next Article प्रेग्नेंट महिला के रेस्क्यू के बाद घर की छत पर जवानों के लिए लिखा गया THANKS

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनेक सामरिक लक्ष्यों पर निशाना लगाने वाली उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान-परीक्षण
national
May 10, 2026
16 मई को भोपाल में होगा राम चरण स्टारर पेड्डी का मेगा ट्रेलर लॉन्च
entertainment
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े लेकर आए हैं अल्टीमेट फील-गुड लव एंथम
entertainment
May 10, 2026
अणुव्रत समिति, मुंबई टीम द्वारा सर्व धर्म सम्मेलन मुंबई 2026 में सहभागिता
Mumbai / Maharshtra
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?