By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अच्छे भावों के विकास और खराब भावों के विनाश का मानव करे प्रयास
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

अच्छे भावों के विकास और खराब भावों के विनाश का मानव करे प्रयास

Last updated: June 13, 2019 1:16 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

-बहती शीतल बयार के बीच महातपस्वी महाश्रमण ने किया लगभग नौ किलोमीटर का विहार
-तवरेकेरे स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय श्रीचरणों से हुआ पावन
-बच्चों ने स्वीकार किए अहिंसा यात्रा के संकल्प, आचार्यश्री ने की आशीषवृष्टि

12.06.2019 तवरेकेरे, बेंगलुरु (कर्नाटक): मानव अनेक चित्तों वाला होता है। मनुष्य के मन में विभिन्न प्रकार के भाव उभरते रहते हैं। विचार करें तो हमारी भावधारा में भी परिवर्तन होता रहता है। मानव कुछ समय पहले जो शांत दिखाई देता है, कुछ समय पश्चात ही गुस्से में दिखाई देने लगता है। पहले शांति में था, अब अशांति, उत्तेजना, आक्रोश में आ गया। आदमी कभी संतोष में होता है तो कभी उसके जीवन में लोभ की वृत्ति भी देखी जा सकती है। कभी विनम्रता की भावधारा प्रतीत होती है तो कभी आदमी अहंकार की भाषा बोलते हुए भी देखा जा सकता है। कभी सरल लगता है तो कभी छल-कपट भी करने लग सकता है। कभी सत्संस्कारी तो कभी असंस्कारी भी नजर आ सकता है। इस प्रकार मानव के भावधारा में परिवर्तन आता रहता है।
आदमी में अहिंसा के भाव होते हैं तो कभी उसमें हिंसा के भाव भी देखे जा सकते हैं। कभी उसमें अच्छाई नजर आती है तो कभी बुराई की बात भी सामने आ सकती है। आदमी को करना यह चाहिए कि आदमी को अच्छाई की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। आदमी अहिंसा और सत्संस्कार की पुष्टि की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। हिंसा का भाव कमजोर पड़ें, बुराई की चेतना समाप्ति की ओर जाए और कुसंस्कार विनाश को प्राप्त हो। हमारे जीवन में 84 लाख जीव योनियां होती हैं। एक दृष्टि से देखा जाए तो सर्वश्रेष्ठ प्राणी मनुष्य होता है। दुनिया में मनुष्य से सर्वश्रेष्ठ कोई नहीं होता तो दुनिया में मनुष्य से अधमतम भी कोई नहीं होता। आदमी को अच्छाई की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए और निरंतर पुरुषार्थ करते रहना चाहिए। आदमी को भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए, बल्कि पुरुषार्थ करना चाहिए। इसके माध्यम से मानव अपने भीतर अच्छे भावों का विकास करने का प्रयास और खराब भावों के विनाश करने का प्रयास करे तो जीवन अच्छा हो सकता है। जीवन को नई दिशा देने वाली पावन प्रेरणा परम पावन आचार्यश्री महाश्रमणजी ने तवरेकरे स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में समुपस्थित श्रद्धालुओं को प्रदान की।
बुधवार को प्रातः आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी अहिंसा यात्रा के साथ औद्योगिक क्षेत्र नरसापुरा से मंगल प्रस्थान किया। तमिलनाडु की गर्मी के बाद कर्नाटक की शीतलता बहुत ही भली लग रही है। यहां की सूर्य चमकता तो जरूर है, किन्तु धरती पर छाई हरियाली और इससे उत्पन्न शीतलता मानों उसके प्रभाव को कम कर देती है। तमिलनाडु में जहां रात में भी गर्मी लगती थी, वहीं कर्नाटक प्रवेश के बाद से मध्य रात्रि के बाद तो ठंड लगने लग रही है।
प्रातः आचार्यश्री ने विहार किया तो मौनसूनी बादलों के आवागमन से सूर्य प्रायः अदृश्य बना हुआ था। बहती शीतल बयार वातावरण को खुशनुमा बना रही थी। वहीं ऐसे मौसम में धरती की हरियाली भी लोगों का मन मोह रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गतिमान राष्ट्रसंत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने विहार के दौरान कोलार जिले से बेंगलुरु जिले की सीमा में मंगल प्रवेश किया। कुल लगभग नौ किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री अपनी धवल सेना के साथ तवरेकरे गांव स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पधारे। यहां समुपस्थित श्रद्धालुओं को आचार्यश्री ने पावन पाथेय प्रदान करने के उपरान्त समुपस्थित छात्रों को अहिंसा यात्रा के संकल्प प्रदान किए और उन्हें पावन आशीष प्रदान की। श्री मोहनजी ने आचार्यश्री के समक्ष अपनी भावाभिव्यक्ति दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चेन्नई के माधावरम् में ‘आचार्य महाश्रमण तेरापंथ जैन पब्लिक स्कूल’ का लोकार्पण
Next Article सोनल सोनकावडे की पुस्तक ‘सो वाट’ को जावेद अख़्तर ने किया लांच

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

उत्तर हावड़ा महिला मंडल द्वारा साप्ताहिक संगोष्ठी का सफल आयोजन
social
June 27, 2026
विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?