सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अभिषेक नायर ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से लिया संन्यास
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अभिषेक नायर ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से लिया संन्यास

Last updated: October 23, 2019 2:37 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई: मुंबई के अनुभवी आलराउंडर अभिषेक नायर ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया है। नायर ने कहा, ”मैं बिलकुल संतुष्ट हूं… इतने सारे क्रिकेटर मौजूद हैं जो उस स्थिति में पहुंचना चाहते हैं जिस स्थिति में मैं आज हूं। मैं इतने लंबे समय तक खेलने का मौका मिलने के लिए सिर्फ आभार ही जता सकता हूं। बेशक कोई मलाल नहीं है। मैं खुश हूं।”
अभिषेक नायर ने सिर्फ तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा। मुश्किल स्थिति से टीम को उबारने के लिए मुंबई के संकटमोचन के रूप में पहचाने जाने वाले 36 साल के नायर ने 103 प्रथम श्रेणी मैचों में से अधिकांश मुंबई की टीम के लिए खेले और इस दौरान 5749 रन बनाए और 173 विकेट भी हासिल किए।
अभिषेक नायर ने लगभग डेढ़ दशक के अपने करियर के दौरान घरेलू स्तर की शीर्ष टीमों में शामिल मुंबई को कई मैच जिताए। नायर ने दक्षिण अफ्रीका में 2009 में हुए इंडियन प्रीमियर लीग के पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटाफ के एक ओवर में तीन छक्के जड़ कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।
आठ अक्तूबर 1983 को सिकंदराबाद में जन्मे नायर ने इस मैच में सिर्फ 14 गेंद में 35 रन की पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और सचिन तेंदुलकर को भी अपना मुरीद बना दिया था।
दिनेश कार्तिक भी मुंबई के दिग्गज अभिषेक नायर को निदहास ट्रॉफी 2017 में मिली अपनी सफलता का श्रेय देते हैं। अभिषेक नायर को मुम्बई रणजी क्रिकेट टीम के लगातार खिताब जीतने साथ ही दिनेश कार्तिक, श्रेयस अय्यर और उन्मुक्त चंद जैसे बल्लेबाजों के मेंटोर के रूप में भी जाना जाता है।
बता दें कि बाएं हाथ के बल्लेबाज और सीम गेंदबाज अभिषेक नायर को सबसे पहले जुलाई 2009 के वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। हालांकि, उन्हें मौका नहीं मिल पाया था। इसके बाद उन्हें सितंबर 2009 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। इस मैच में अभिषेक ने 3 ओवर की गेंदबाजी की और 17 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
टीम इंडिया में रहने के दौरान वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही कोई खास कमाल नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आईएफएफई में होगा ‘पड़ोसन’, ‘अंदाज अपना अपना’ का प्रीमियर
Next Article दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सिर्फ दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईएससीएल सीजन 2 का आगाज: 32 टीमें, 127 मुकाबले और भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट के लिए बड़ी सोच
Mumbai / Maharshtra
September 9, 2026
स्वाध्याय एक अच्छी खुराक, निरंतर ग्रहण करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 9, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} – स्वाध्याय से आत्मिक ज्ञान का होता है अभ्युदय : साध्वीश्री राकेश कुमारी जी
social
September 9, 2026
अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की Samuk में विनीत कुमार सिंह की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका
entertainment
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?