नेरुल। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा जे तत्वावधान में मुम्बई की आँचलिक संयोजिका श्री मती सुमन जी चपलोत के निर्देशन में मुम्बई की विभिन्न ज्ञानशालाओ की सार – संभाल का क्रम निरन्तर चल रहा है इसी क्रम में भिक्षु ज़ोन के नेरुल और सिवुड क्षेत्र की ज्ञानशालाओ की सार संभाल के लिए कार्यकारिणी टीम पधारी जिसमे श्रीमती सुमन चपलोत ने बच्चों को व्यसन मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी व नशामुक्ति का संकल्प दिलवाया व बच्चों के ज्ञान के विकास के नए नए आयामो से कैसे विकास किया जाए इसके बारे में जानकारी दी ।
सह संयोजिका श्रीमती अनीता परमार ने खेल खेल में बच्चों के जनरल नॉलेज के छोटे-छोटे प्रश्न पूछे जिनका बच्चो ने बड़े हो उत्साह से उत्तर दिया । विभागीय संयोजिका श्रीमती राजश्री कच्छारा में बच्चों को नमस्कार महामंत्र को खेल के माध्यम से सिखाया विभागीय सह संयोजिका श्रीमती संजू दुग्गड़ ने बच्चों को प्रारूप के बारे में जानकारी दी । नेरुल ज्ञानशाला को श्रीमती सुमन जी एवं टीम ने खेल खेल किट भेंटकिया।शिक्षण मंडल के पूर्व सभापति श्री अर्जुन जी सिंघवी ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई व ज्ञानशाला की उन्नति के लिए मंगलकामनाये प्रेषित की । संयोजक देवेंद्र जी बोहरा एवं कांति जी कोठारी , तेयुप अध्यक्ष राजेश जी सामोता ,परामर्शक प्रवीण जी चण्डालिया , महिलामण्डल संयोजिका मनीषा चण्डालिया व ज़ोन संयोजिका श्रीमती संध्या कोठारी ने अपने विचारों देते हुए नेरुल सिवुड ज्ञानशाला के बच्चो की सराहना की । नेरुल ज्ञानशाला को खेल खेल का किट प्रदान किया गया मुम्बई ज्ञानशाला मीडिया से अनिता जी सिंयाल ने बच्चों को शिशु संस्कार बोध के प्रमाण पत्र वितरित करवाये। साथ ही सहयोगी प्रशिक्षीका रुचि श्री श्रीमाल ने PPT के माध्यम से नेरुल में हुए कार्यक्रमों की झलकियां दिखाई ।बच्चों व प्रशिक्षक बहनो के ज्ञान के विकास के लिए नई तकनीक से जुड़ने के लिए प्रेरित किया ।वहीं प्रशिक्षक बहनों को ई लर्निंग के तरीकों से बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया श्रीमती जस्सू बोहरा ने अभिभावकों व बच्चो के गेम व लक्की ड्रॉ करवाये मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती कमला सिंयाल व हँसलता हिंगड़ ने क्रमश नेरुल व सिवुड में स्वागत व सफलता से संचालन किया ।
आभार ज्ञापन खुशबू चौरड़िया व हेमा बाफना ने किया ।
सहसंयोजिका कविता सिंघवी, जैन विद्या से पुष्पा जी सिंघवी , स्थानीय समाज की संयोजिका श्रीमती सुमन बाफना ,प्रशिक्षक भावना कांवडिया तेयुप व महिला मंडल व अभिभावको
ने अपनी गरिमामयी में उपस्थिति दर्ज करायी ।
अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन व मुंबई ज्ञानशाला द्वारा नेरुल सिवुड ज्ञानशाला की सार – संभाल

