मुंबई। आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के विशाल प्रांगण के आचार्य तुलसी सभागृह में संकल्प सप्ताह के अंतर्गत अभातेयुप शाखा परिषद प्रभारी संजय वैद मेहता द्वारा तेयुप दक्षिण मुंबई की संगठन यात्रा की गयी। साध्वी श्री कैलाशवतीजी के आशीर्वचन एवं मंगल पाठ श्रवण के पश्चात मीटिंग की शुरुआत हुई। तेयुप सदस्यों द्वारा विजय गीत का सामूहिक संगान किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन अभातेयुप के परिषद प्रभारी संजय वैद मेहता ने किया। तेयुप दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष पवन बोलिया ने सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। मंत्री राहुल मेहता ने गत मीटिंग की कार्यवाही का वाचन किया। विभिन्न प्रवृत्तियों के प्रभारियों व पर्यवेक्षकों ने अपने अपने प्रभार की प्रवृत्तियों व गतिविधियों की योजना की जानकारी दी।
अभातेयुप के कार्यकारणी सदस्य देवेंद्र डागलिया ने भी अपने विचार रखे। आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के अध्य्क्ष किशनलाल डागलिया ने भी अपने विचार रखे। अभा तेयुप के परिषद प्रभारी संजय वैद मेहता ने अभातेयुप की विभिन्न प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी देते हुए ATDC की स्थापना, किशोर मंडल गठन पर बल दिया एवं युवकों से मैं हूँ सामयिक साधक, तपोयज्ञ, नेत्रदान, TTF आदि अधिकाधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। जैन संस्कार विधि, जैन विद्या कार्यशाला, MBDD आदि सेवा संस्कार संगठन के सभी उपक्रमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होनें तेयुप दक्षिण मुंबई के कार्यों की सराहना की। आभार ज्ञापन व मंच संचालन मंत्री राहुल मेहता किया।
आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया,तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष पवन बोलिया,उपाध्यक्ष नितेश धाकड़,अशोक बरलोटा, मंत्री राहुल मेहता,सहमंत्री प्रदीप ओस्तवाल,कोषाध्यक्ष अशोक धींग,संगठन मंत्री पुरण चपलोत,रवि दोसी, देवेंद्र डागलिया,दिनेश धाकड़,प्रदीप मुणोत,दीपक सुराणा,नरेंद्र बरमेचा,पंकज बोलिया,अनिल लोढा,रोनक धाकड़, किशन राठोड़, उत्सव धाकड़, भुपेन्द्र डागलिया,पंकज सुराणा, महावीर ढेलरिया, निकेश वागरेचा, राज सिंघवी उपस्थित थे।

अभातेयुप शाखा प्रभारी द्वारा तेयुप दक्षिण मुंबई संकल्प संगठन यात्रा

