मुम्बई : तेरापंथ धर्म संघ की युवाओं की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 9 दिसम्बर 2018 को एक बार फिर से मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव की शुरुवात करने जा रहा हैं। इसी अभियान को बल देने के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आमदार आशीष शेलार से मुलाकात कर अभातेयुप कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। जिसे स्वीकार करते हुए मुम्बई बेजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने अपना पूर्णतः समर्थन प्रदान करने की बात कही। इस अवसर पर अभातेयुप से भुपेश कोठारी एवं मेगा ब्लड डोनेशन मुंबई संयोजक दीपक समदरीया, राजेश कोठारी नरेश चपलोत उपस्थित थे। गौरतलब है कि इस अभियान का आगाज अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया महामंत्री संदीप कोठारी के नेतृत्व में देशभर में चलाया जा रहा है।

