By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अब रेलवे टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरीफिकेशन जरूरी, रेलवे ने कई अहम बदलाव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अब रेलवे टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरीफिकेशन जरूरी, रेलवे ने कई अहम बदलाव

Last updated: June 12, 2025 2:54 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

तिरुवनंतपुरम। अब रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट प्रणाली में अहम बदलावों की घोषणा की है। अब यात्रियों को तत्काल टिकट बुकिंग के लिए एक जुलाई से आधार वेरिफिकेशन कराना जरुरी होगा।
एक विज्ञप्ति के अनुसार इन बदलावों का उद्देश्य तत्काल टिकट व्यवस्था के दुरुपयोग को रोकने और उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण को मजबूत करने के लिए रेलवे ने अपने नए नियम लागू किए हैं। अब एक जुलाई से आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप के जरिए तत्काल टिकट सिर्फ आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता को ही मिलेंगे। वहीं, 15 जुलाई से ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार आधारित ओटीपी सत्यापन अनिवार्य होगा।
विज्ञप्ति के अनुसार 15 जुलाई से पीआरएस काउंटर और अधिकृत एजेंटों के जरिये बुक किये गये तत्काल टिकटों के लिए भी मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी सत्यापन अनिवार्य होगा। साथ ही, तत्काल बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट तक अधिकृत एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। यह नियम एसी क्लास के लिए सुबह 10 से 10:30 बजे तक और नॉन-एसी क्लास के लिए 11 से 11:30 बजे तक लागू रहेगा।
तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने और वास्तविक यात्रियों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए ये बदलाव किये जा रहे हैं। सीआरआईएस और आईआरसीटीसी को सिस्टम में जरूरी बदलाव कर सभी क्षेत्रीय रेलवे और संबंधित विभागों को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों से अपने आईआरसीटीसी प्रोफाइल को आधार से लिंक करने की अपील की है, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कश्मीर ने रुलाया था, अब बंगाल डराएगा!, द बंगाल फाइल्स टीज़र ने मचाई हलचल
Next Article कृषि विजन 2047″ का भव्य आयोजन, जलवायु परिवर्तन, कृषि इनोवेशन और कार्बन फार्मिंग पर हुई विस्तृत चर्चा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026
जियोस्टार इस फेस्टिव सीज़न को बनाएगा और भी ‘बिग्ग’, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च होंगे बिग बॉस के छह संस्करण
entertainment
July 20, 2026
सीजेपी के संसद मार्च में उमड़ा युवाओं का सैलाब, पुलिस ने चलाईं लाठियां, संसद मस से निकले प्रधानमंत्री
national
July 20, 2026
कांदिवली में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश के साथ ‘सभा प्रशिक्षण कार्यशाला’ संपन्न
social
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?