– सामुहिक आयंबिल दिवस मनाया
– मानवता ही मनुष्यता की सच्ची: साध्वी जयप्रज्ञा
सादडी सदन पुणे। सादडी सदन पुणे में चातुर्मासिक प्रवास कर रहे श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय जिनशासन प्रभाविका श्री चारुप्रज्ञाजी म. सा आदि ठाणा 3 के सानिध्य मे चातुर्मास धर्म आराधना के साथ चल रहा है। तपस्या की कडी मे आज चातुर्मास के उपलक्ष्य में चल रही प्रवचन श्रृंखला मे धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए जिनशासन प्रभाविका चारुप्रज्ञाजी म. सा ने कहा कि आत्म शुद्धि के लिए भौतिक विषयों-विकारों से दूर व आत्मा के नजदीक होने वाले ही जागृत होते हैं और जो एक बार जागृत हो जाए उसे बार-बार जागने की जरूरत नहीं, उसी को संयम के धन की प्राप्ति होती है अच्छे आचरण की प्राप्ति होती है और मन ध्यान व तप के साथ जुड़ जाता है।
भोजन न करना ही तप नहीं है, जीवन में व्यवहार आहार को बदलना, इच्छाओं का दमन करना ही तप है। विषय-विकार से दूरी नियम करने से ही बनाई जा सकती है। यही दूरी भीतरी बदलाव लाती है जिससे मन की सुंदरता चेहरे पर साफ देखी जा सकती है, जैसे बड़ा-सा कठोर पत्थर मूर्तकार द्वारा चलाए जाने वाले छैनी-हथौड़े की चोट खाकर सुंदर-सजीव मूर्त का रूप धारण करता है उसी प्रकार नियम संयम और मार्गदर्शन व तप से ही इंसान सुंदर बनता है।
चंचल मन के कारणवश कोई छोटा सा पाप हो जाए तो कभी न कभी जीवन यात्रा दौरान छोटे से बीज से बड़े हुए विशाल वट वृक्ष की भांति सामने आ ही जाता है इसलिए इस चंचल मन को भी उस पतंग की डोर की भांति बांधना होगा जिससे यह हमारे इशारों पर चले और ऐसा गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने से ही संभव है।
उक्त मंगल उदगार आज प्रात: जैन दिवाकरिय जिनशासन प्रभाविका चारुप्रज्ञाजी म. सा ने धर्म सभा मे प्रवचन देते हुए व्यक्त किए ।
इससे पुर्व साध्वी जयप्रज्ञाजी म. सा ने प्रवचन देते हुए कहा कि सहीअर्थों में मनुष्य वहीं है जिसके मन में अन्य प्राणियों के प्रति दया का भाव हो तथा जो आजीवन धर्म के मार्ग पर अडिग रहे। मानवता ही मनुष्यता की सच्ची परिभाषा है। शरणागत की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का पहला धर्म है। प्रकृति ने प्रत्येक जीव को अलग-अलग रूप, रंग और शारीरिक क्षमताएं प्रदान की हैं। मनुष्य इन सभी जीवों में प्रकृति की सबसे अच्छी रचना माना गया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य चाहे तो प्राणी जगत का रक्षक भी बन सकता और भक्षक भी। किंतु असली इंसान वहीं है जिसके भीतर दया का भाव हो। शरीर तो मात्र बाहरी आवरण के समान है। शरीर के अंदर आत्मा सूक्ष्म भाव से छुपी बैठी है।
प्रवचन के पश्चात 10 मिनट का साध्वी जयप्रज्ञाजी म. सा ने ध्यान कराया । धर्म सभा का संचालन राजेश जी सोलंकी ने कीया ।
जानकारी देते हुए श्री संघ के महामंत्री अशोक जी कावेडीया ने बताया आचार्य सम्राट पू. गु.श्री.आनंद ऋषिजी म.सा एवं के निमित्त दिनांक 1 अगस्त 2019 गुरुवार को सुबह 9.00 बजे से सजोडे जापसर्व विघ्न हरण, मंगलकरण,वांछापुरण मंत्रो मे महामंत्र नवकार का अनुष्ठान एवं गुणानुवाद सभा का आयोजन किया जायेगा।
आत्मा के नजदीक होने वाले ही जागृत होते हैं: साध्वी चारुप्रज्ञा

