मुंबई। आ. रविशेखरसूरीश्वरजी म. सा. की निश्रा में नेमानी वाड़ी, ठाकुरद्वार में अमृत बिंदु ग्रंथ पर प्रवचन दौरान ललितशेखरविजयजी म. सा. ने आत्मा के कल्याण के लिए अरिहंत, सिद्ध, साधु और धर्म ये 4 शरण लेने के बारे में समझाया। जब तक हमें ये समझ नहीं आएगा के दुनिया में हम अबतक गलत शरण में हैं तब तक हम आत्मा के कल्याण के लिए ये 4 शरण स्वीकारने वाले नहीं हैं।
किशन सिंघवी के अनुसार ठाकुरद्वार संघ के पदाधिकारियों में पूर्व अध्यक्ष चंदनमल संघवी, राजमल जैन, पंकज मेहता, देवराज पुनमिया, रसिक पालरेचा, देवीलाल संघवी, ललित जैन, मांगीलाल मेहता, कमलेश गांधी, आदि मौजूद रहे और समर्पण ग्रुप, ठाकुरद्वार के कुणाल शाह, नीरव शाह, जुगल जैन, मेहुल जैन, विशाल दोशी, भरत पोरवाल, अनुज जैन, अमित गांधी, आदि की भी उपस्थिति रही। वहीं अशोक बाफना, किशन बाबेल, चांदमल सिंघवी, देवीलाल सिंघवी,मुकेश पामेचा मोहनलाल बोहरा, सुनील पामेचा, अरविंद सिंघवी, चिराग सिंघवी, विजय कोठारी, अर्जुनलाल पामेचा, शोभालाल राजावत, हस्तीमल सिंघवी, चिराग सिंघवी, केतल चण्डालिया, चंदू पामेचा, रमेश पामेचा, सुरेश सिंघवी, आदि भी मौजूद रहे। जैन नवयुवक मंडल, चारुभुजा के प्रतिनिधि गुरुदेव के दर्शन वंदन को पधारे।

आत्मा के कल्याण के लिए अरिहंत, सिद्ध, साधु और धर्म की शरण लें: ललितशेखरविजयजी म. सा.

