सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आप ने कांग्रेस से गठबंधन का नया फॉर्मूला किया तय
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

आप ने कांग्रेस से गठबंधन का नया फॉर्मूला किया तय

Last updated: April 17, 2019 8:39 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन को लेकर ‘आप’ सीट बंटवारे मामले में 5-2 के फॉर्मूले पर अड़ी हुई है। अरविंद केजरीवाल के घर पर मंगलवार को मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह की बैठक भी हुई। इसमें संजय सिंह को कांग्रेस से बातचीत के लिए अधिकृत किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में गठबंधन में सीट बंटवारे पर एक नया फॉर्मूला भी तय किया गया है। अगर कांग्रेस उस पर मानती है तभी बात आगे बढ़ेगी। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने गठबंधन को लेकर जो नया फॉर्मूला तय किया है, उसके मुताबिक सिर्फ दिल्ली में गठबंधन होता है तो वह सीटों का बंटवारा 5-2 यानि पांच पर ‘आप’ और दो पर कांग्रेस लड़ेगी। अगर कांग्रेस हरियाणा में गठबंधन पर तैयार होती है तो उसे दिल्ली में दो के बजाए ‘आप’ तीन सीट देने को तैयार है। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक राहुल गांधी के ट्वीट के बाद ‘आप’ से बातचीत के लिए संपर्क नहीं किया है।

‘आप’ ने हरियाणा के लिए 6, 3 और 1 के फॉर्मूले का प्रस्ताव तैयार किया है। उसके मुताबिक कांग्रेस छह, जेजेपी तीन और ‘आप’ एक सीट पर लड़ेगी। चंडीगढ़ की सीट भी ‘आप’ कांग्रेस के लिए छोड़ देगी। साथ ही दिल्ली में तीन सीट कांग्रेस को देगी। पर, कांग्रेस भी सिर्फ दिल्ली में गठबंधन के लिए अड़ी हुई है। वह भी 4-3 के फॉर्मूले पर। हालांकि, मंगलवार को दोनों दलों के बीच आधिकारिक तौर पर टिकट बंटवारे के इन प्रस्तावों को लेकर कोई बैठक नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो बुधवार को दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर आखिरी बैठक हो सकती है। उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। हालांकि दोनों दलों के बीच राजनीतिक सरगर्मी जारी है। भाजपा भी अपनी रणनीति बनाने में जुटी है।

माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच बुधवार सुबह बातचीत हो सकती है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस दिल्ली में चार-तीन के फॉर्मूले पर समझौता कर सकती है। पार्टी ने पहले ही दिल्ली में आप को चार व खुद के लिए तीन सीटों का फॉर्मूला सामने रखा है।

कांग्रेस को हरियाणा पर भी बात करनी होगी : संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि पार्टी का निर्णय है कि भाजपा को हराने के लिए आखिरी समय तक गठबंधन का प्रयास किया जाएगा।गठबंधन पर बातचीत के लिए मुझे अधिकृत किया गया है। कांग्रेस सिर्फ दिल्ली के लिए बातचीत कर रही है, यह संभव नहीं है। कांग्रेस को हरियाणा पर भी बात करनी होगी।

कांग्रेस सिर्फ 7 सीटों पर ही भाजपा को क्यों हराना चाहती है। हम 18 सीटों पर उन्हें हराना चाहते है। कांग्रेस का प्रस्ताव तथ्यों से परे है। हमारे पास पंजाब में 20 विधायक 4 सांसद हैं, फिर भी हमें एक भी सीट नहीं दे रहे हैं। जबकि, दिल्ली में कांग्रेस के पास एक भी विधायक और एक भी सांसद नहीं है फिर भी वह तीन सीटें मांग रहे हैं।.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वोटिंग से 2 दिन पहले कनिमोझी के घर इनकम टैक्स का छापा
Next Article TOKYO OLYMPICS 2020: खेलों के इस महाकुंभ का पूरा कार्यक्रम हुआ घोषित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत चेतना दिवस पर अणुव्रत समिति मुंबई की ठाणे में कर्मों की गहराई से आत्मशुद्धि तक, महावीर की साधना का मर्म समझाया
social
September 12, 2026
महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित “शब्द यज्ञ” कवि सम्मेलन अपनी इन्द्रधनुषी काव्य छटा से बना यादगार
Mumbai / Maharshtra
September 12, 2026
जानें क्यों नहीं रिलीज़ होगा ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह
entertainment
September 12, 2026
आत्म का सुरक्षा कवच – त्याग व्रत नियम – साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?