मुंबई। अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के तहत नशामुक्ति दिवस का आयोजन अणुव्रत समिति मुंबई के द्वारा क्षेत्रीय संयोजक सांताक्रूज़ की सहभागिता से वाकोला हिंद पब्लिक महाविद्यालय मे किया गया ।
अध्यक्ष श्री रमेश चौधरी ने बच्चो से नशे से होनेवाली तकलीफ व उससे घर मे होनेवाली परेशानियों के बारे में जानकारी दि।
मुख्य वक़्ता महिला मंडल मुंबई नीवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती जयश्री बडाला ने बताया की नशे से होने वाले नुक़सान व बीमारियों से हम किस तरह आर्थिक व शारीरिक रूप से बच सकते है का बहुत ही सारगर्भित रूप से बताया।
अणुव्रत फाउंडेशन के किरण परमार ने सरल तरीके से हम कैसे नशे के आदि होने से बच सकते है इसके बारे में बताया।कार्याध्यक्ष रोशन मेहता, उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, सांताक्रूज़ सभा अध्यक्ष पुखरार परमार, सर डॉ. मिथिलेशजी दुबे(s.e.o), कोषाध्यक्ष रमेश सोनी ने बच्चो से विधार्थी अणुव्रत संकल्प कराया ।
एक विधार्थी जो नशा करता था मंच पर आकर नशा नही करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कंचनसोनी, प्रियंका सिंघवी, कल्पना जैंन, अलका धींग, रत्ना कुमठ,सांताक्रूज़ संयोजिका वंदना चपलोत,सहसंयोजिका ममता कोठारी, प्रकाश धींग, दिनेश बाफना, अर्जुन मेहता, महेश परमार, मनिष परमार, ओमजी चोरडिया, पंकज कच्छारा, निलेश कच्छारा, गौतम गोखरू व कॉलेज के टीचर्स की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन क्षेत्रीय संयोजक बसंत कुमठ ने किया। कुशल मंच संचालन मुकेश मादरेचा ने किया। यह जानकारी क्षेत्रीय सहसंयोजक दिलीप धींग ने दी।
अणुव्रत उदबोधन सप्ताह: सांताक्रूज़ में नशा मुक्ति का आयोजन

