By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अण्डर-19 वन डे : अफगानिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अण्डर-19 वन डे : अफगानिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया

Last updated: November 26, 2019 7:52 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

लखनऊ:अफगानिस्तान अण्डर-19 ने कमाल की गेंदबाजी और उम्दा क्षेत्ररक्षण के दम पर भारतीय अण्डर-19 टीम को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। इस तरह अफगानिस्तान ने पांच मैचों की इस शृंखला में भारत की बढ़त कम (1-2) कर दी है।

अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम बी-ग्राउण्ड पर मंगलवार को हुए इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी कराई। कप्तान फरहान का यह फैसला उस समय सही साबित हुई जब अफगानी गेंदबाजों ने  54 रनों पर पांच भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी थी। पूरी टीम 49 ओवर में 152 रनों पर सिमट गई। आखिरी के तीन विकेट तो सिर्फ दो रनों के अंतर में ही गिर गए। बीच में कप्तान शुभांग हेगड़े ने 46 और विक्रांत कनौजिया ने 39 रनों की पारी खेलकर भारत को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। अफगानिस्तान के आबिद मोहम्मदी ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर चार विकेट लिए। अब्दुल रहमान ने 22 रन देकर तीन और अब्दुल्लाह ने 20 रन देकर दो विकेट लिए।

जवाब में अफगानिस्तान ने 46.2 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बना लिए। इमरान मीर ने 34, मो. ईशाक ने 32 और रहमानुल्लाह ने 21 रनों का योगदान दिया। भारत के कार्तिक त्यागी ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए। शुभांग हेगड़े ने दो और विद्याधर पाटिल को एक विकेट मिला।

संक्षिप्त स्कोर :

भारत : 49 ओवर में 152 रन पर आल आउट

शुभांग हेगड़े 46, विक्रांत कनौजिया 39, दिव्यांश 24, अर्जुन आजाद 12. गेंदबाजी- आबिद मोहम्मदी 4/28, अब्दुल रहमान 3/22, अब्दुल्लाह 2/22

अफगानिस्तान : 46.2 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन

अब्दुल रहमान 26 नाबाद, इमरान नजीर 34, मो. ईशाक 32, रहमानुल्लाह 21. गेंदबाजी : कार्तिक त्यागी 3/24, शुभांग हेगड़े 2/20, विद्याधर व ऋषभ बंसल 1-1 विकेट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत में दवाइयां दुनिया के औसत दाम से 73% सस्ती
Next Article उद्धव ठाकरे कांग्रेस-राकांपा-शिवसेना गठबंधन के नेता चुने गए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मोदी बोले-पेपर लीक के दोषियों को जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, प्रदर्शनकारियों ने कहा, आश्वासन नहीं कुछ करके दिखाओ
national
July 23, 2026
तेरापंथ महिला मंडल, डोंबिवली की साधारण सभा संपन्न
social
July 23, 2026
आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?