मुंबई:कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचाया हुआ है। बॉलीवुड इडंस्ट्री भी इसके कारण ठप है। हालांकि, अब महाराष्ट्र सरकार ने शूटिंग शुरू करने के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं, जिसके बाद से एक्टर्स धीरे-धीरे सेट पर जाना शुरू कर रहे हैं। खबर आ रही हैं कि आमिर खान ने इस बीच एक और फिल्म साइन कर ली है। इस क्रिसमस पर आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सिनेमा हॉल कब दोबारा खुलेंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मार्च के बाद से सभी फिल्मों की रिलीज टाल दी गई है। ऐसे में आमिर की यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होनी तय हो रही है। आमिर ने विक्रम वेधा के साथ भी अपनी डेट्स को आगे बढ़ा दिया है।
ट्रेड सोर्स के मुताबिक आमिर खान विक्रम वेधा के साथ एक हिंदी रीमेक पर काम करने वाले हैं। इसमें सैफ अली खान भी होंगे। और अब आमिर इस फिल्म की शूटिंग तभी शुरू करेंगे जब लाल सिंह चड्ढा रिलीज हो जाएगी।
आपको बता दें कि आमिर खान और सैफ अली खान फिल्म ‘दिल चाहता है’ के बाद एक-दूसरे के साथ नजर आएंगे। 20 साल बाद दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी दोबारा नजर आएगी। आमिर और सैफ की यह फिल्म साल 2017 में आई तमिल फिल्म की रीमेक है। फिल्म में सैफ एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, आमिर एक गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे।

