मुंबई। आमेट महिला मंडल मुंबई द्वारा रास गरबा का आयोजन चेंबूर सभा भवन में अध्यक्ष श्रीमती विमला हिरण के नेतृत्व में किया गया रास गरबा कार्यक्रम कि शुरुवात अंबे मां की आरती से किया गया अध्यक्ष विमला हिरण ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया रास गरबा के जज थे श्रिमती ममताजी मेहता और श्रिमती काजलजी नंदु ने बहुत ही सुंदर तरीके से जज किया सभी बहनों ने बहुत अच्छे से नवरात्रि की वेशभूषा में पधारे और बहुत ही सुंदर गरबा किया आमेट की बहने जो सभी अलग-अलग क्षेत्र से अध्यक्ष और मंत्री बने उनका सम्मान किया संचालन रिंकू डांगी ने किया आभार मंत्री ललिता डांगी ने किया सभी पूर्वाध्यक्ष और कार्यकारणी बहने सम्मान की घड़ी से जुड़ी !
जज ने तीन राउंड मे गरबा डांस करवा के सभी को परखा और प्रथम, द्वितीय एवम ग्रुप कि प्रतियोगिता करवाई जिसमें बेस्ट ग्रुप, बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेसिंग का चयन किया ! रास गरबा के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रहे तेरापंथ महिला मंडल चेंबूर कि अध्यक्षा श्रिमती ममता कच्छारा, स्थानक महिला मंडल चेंबूर से श्रिमती शकुंतलाजी सोनी विशेष उपस्थित हुए !
कोषाध्यक्ष सरोज डांगी ने कार्य में सहयोग रहा किरण बाफना ,सुमन बाफना, रेखा डांगी ,मीना बाफना का विशेष सहयोग रहा ! गरबा रास में पूर्वअध्यक्ष ,मार्गदर्शन परामर्शक ,उपाध्यक्ष और सभी बहनों की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही ! आप सभी के सहयोग से रास गरबा प्रोग्राम को सफल से सफलतम तक ले जाने में सभी का सहयोग मिला

