By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आम के शौकीन लोग ऐसे करें केमिकल से पके आम की पहचान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

आम के शौकीन लोग ऐसे करें केमिकल से पके आम की पहचान

Last updated: May 6, 2020 6:40 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

आम के शौकीन लोग बेसब्री से गर्मी के मौसम का इंतजार करते हैं। भला करें भी क्यों ना, इस मौसम में ही तो उनका मनपसंद आम जो आता है। बच्चे हों या बड़े हर कोई आम को बड़े चाव से खाता है। पर क्या आप जानते हैं अगर यह आम प्राकृतिक रूप से नहीं बल्कि कैमिकल से पकाए गए हों तो ये स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत को भी बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। सुनकर हैरानी हो सकती है लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं आखिर कैसे।

सस्ते दाम और पीले सुनहरे रंग को देखकर अगर आप भी केमिकल्स से पके हुए आम घर ला रहे हैं तो जान लें आप ऐसे आम के साथ कई गंभीर बीमारियों को भी अपने साथ घर ला रहे हैं। फलों को पकाने में जिन केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है उनसे व्यक्ति को कैंसर या फिर नर्वस सिस्टम खराब होने की संभावना बनी रहती है।

केमिकल्स से पके फल क्यों होते हैं खतरनाक-
ज्यादातर फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड, एसिटिलीन गैस, कार्बन मोनोऑक्साइड, पोटैशियम सल्फेट, इथिफॉन, प्यूट्रीजियन, ऑक्सिटोसिन आदि केमिकल्स का उपयोग किया जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को स्किन कैंसर, कोलन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेन डैमेज, लिवर फाइब्रोसिस और नर्वस सिस्टम से जुड़े कई गंभीर रोग अपना शिकार बना सकते हैं।

केमिकल्स से पके फलों को ऐसे पहचानें-
-केमिकल्स से पके फलों को पहचानने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आपको उस फल पर हरे पैचेज देखने को मिलेंगे। जिस हिस्से पर केमिकल लगा होगा वो पीला रहेगा बाकी बीच-बीच में हरा दिखाई देगा। जबकि प्राकृतिक रूप से पके हुए फल में हरे-पीले रंग के कोई पैचेज नहीं दिखाई देंगे।
-केमिकल से पकाए हुए आम को काटने पर वो अंदर से कहीं पर पीला तो कहीं पर सफेद रंग का नजर आएगा। जबकि पेड़ पर  प्राकृतिक रूप से पका हुआ फल पूरी तरह पीला नजर आता है। -केमिकल से पके हुए फल का छिलका ज्यादा पका हुआ होगा लेकिन अंदर से इसमें कच्चापन हो सकता है।
-केमिकलयुक्त फल खाने पर मुंह का स्वाद कसैला हो जाता है और मुंह में हल्की जलन भी होने लगती है। इसके अलावा कई बार ऐसे फल खाने के कुछ देर बाद पेट दर्द या उल्टी की समस्या या डायरिया की शिकायत भी हो सकती है।

फल खरीदते समय बरतें ये सावधानियां-
– बाजार से कोई भी फल खरीदते समय उसे सूंघकर जरूर देखें कि उसमें से किसी केमिकल की बदबू तो नहीं आ रही है। अगर ऐसा है तो वो फल ना खरीदें।
-बाजार से फल खरीदकर लाने के तुरंत बाद उसे पानी से अच्छी तरह धो लें।
-खाने से पहले आम को गुनगुने पानी में कम से कम 5 मिनट के लिए भिगोकर जरूर रखें। उसके बाद उन्हें दोबारा दूसरे पानी से धोकर ही खाएं।

Disclaimer:इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी surabhisaloni.com की नहीं है। हमारा आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बॉडी को रिफ्रेश ही नहीं शुगर और मोटापे को भी रखती है दूर लहसुन की चाय
Next Article फ्रूटी फ्रोजन योगर्ट की हेल्दी रेसिपी रखेगी आपको फिट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?