नई दिल्ली:‘आप’ संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई के निदेशक पद से आलोक वर्मा को हटाए जाने के मोदी सरकार के फैसले को अनुचित बताया है।
उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अगर राफेल खरीद मामले में सरकार पाक-साफ है तो उसे वर्मा को इस मामले की जांच करने देना चाहिए था।
केजरीवाल ने कहा ‘वर्मा राफेल मामले की जांच करना चाहते थे। लेकिन पिछले दो महीने से प्रधानमंत्री जी ने उन्हें हटाने के लिए पूरा जोर लगा रखा था।
ये ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अगर प्रधानमंत्री जी ने कोई गड़बड़ नहीं कर रखी थी तो उन्हें वर्मा को जांच करने देना चाहिए था। उससे ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो जाता।

