मुंबई: सप्ताह में आज कारोबार के चौथे दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स 266 अंक ऊपर और निफ्टी 45 पॉइंट ऊपर खुला। ट्रेडिंग के दौरान बाजार में 500 अंकों की बढ़त देखने को मिली। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 483.53 अंक या 1.54% ऊपर 31,863.08 पर और निफ्टी 126.60 पॉइंट या 1.38% ऊपर 9,313.90 का कारोबार किया। इससे पहले बुधवार को बाजार में बढ़त देखने को मिला थी। कल सुबह सेंसेक्स 219.43 अंक ऊपर और निफ्टी 45.30 पॉइंट ऊपर खुला था। बाजार उतार-चढ़ाव के बाद भी ट्रेडिंग के दौरान 800 अंक ऊपर जाने में कामयाब रहा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 742.84 अंक ऊपर 31,379.55 पर और निफ्टी ने 205.85 पॉइंट या 2.29% ऊपर 9,187.30 का कारोबार किया था।
इन बैंक के शेयरों में बढ़त
| बैंक | बढ़त (%) |
| कोटक बैंक | 8.43% |
| ICICI बैंक | 4.28% |
| HDFC बैंक | 2.61% |
| फेडरल बैंक | 1.81% |
| RBL बैंक | 0.81% |
बीएसई पर करीब 36 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 123 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,589 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,456 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 954 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 31 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 68 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 354 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 218 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
बुधवार को भारत के साथ अमेरिका, चीन और दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.99 फीसदी की बढ़त के साथ 456.94 अंक ऊपर 23,475.80 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.81 फीसदी बढ़त के साथ 232.15 अंक ऊपर 8,495.38 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.29 फीसदी बढ़त के साथ 62.75 पॉइंट ऊपर 2,799.31 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.02 फीसदी बढ़त के 0.56 पॉइंट ऊपर 2,844.55 पर बंद हुआ। फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा के बाजरों में भी बढ़त देखी गई।
कोरोनो से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21,370 हो गई है। इनमें 16,319 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 4,370 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 681 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,637,790 हो चुकी है। इनमें 184,230 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 717,812 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 47,676 हो चुकी है।

