सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आज बनाएं सिंधी बेसन टिक्की की सब्जी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

आज बनाएं सिंधी बेसन टिक्की की सब्जी

Last updated: April 18, 2019 7:44 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

खाने में रोज-रोज क्या बनाया जाए, इस टेंशन से हर हाउसवाइफ को अक्सर दो-चार होना पड़ता है। इसी समस्या का समधान करने के लिए आज हम पेश कर रहे हैं सिंधी बेसन टिक्की की सब्जी। यह सब्जी रोज के बोरिंग खाने से छुटकारा दिलाएगी और खाने का स्वाद भी बढ़ाएगी। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी :

सामग्री :
टिक्की के लिए
बेसन- 1 कप
खसखस- 1 चम्मच
बारीक कटी मिर्च- 2
अनारदाना पाउडर- 1/4 चम्मच
बारीक कटी धनिया पत्ती- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
जीरा- 1/4 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- तलने के लिए

करी के लिए :
बारीक कटा प्याज- 1
बारीक कटे टमाटर- 2
हल्दी पाउडर- 1/3 चम्मच
धनिया पाउडर- 1/4 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
कसूरी मेथी- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- 2 चम्मच
धनिया पत्ती- गार्निशिंग के लिए

विधि : 
बेसन की टिक्की बनाने के लिए एक बरतन में टिक्की की सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कड़ा गूंद लें। गूंदे हुए बेसन से छोटी-छोटी लोई काटें और अपनी हथेलियों के बीच रखकर उन्हें हल्का-सा चपटा कर दें। सॉसपेन में पर्याप्त मात्रा में पानी डालकर उबालें। उसमें तैयार बेसन की टिक्कियां डालें और चार-पांच मिनट तक उबालें। बेसन की टिक्कियों को पानी से निकाल दें और ठंडा होने दें।

कड़ाही में तेल गर्म करें और टिक्कियों को उसमें डालकर सुनहरा होने तक तल लें। टिश्यू पेपर पर निकाल लें। इस बीच ग्रेवी तैयार करने के लिए कुकर में तेल गर्म करें और उसमें प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। अब ग्रेवी के लिए बची हुई सारी सामग्री को कुकर में डालें और मध्यम आंच पर मसालों को अच्छी तरह से भूनें। कुकर में ग्रेवी के लिए आवश्यकतानुसार पानी डालें। कुकर को बंद करें और तीन सीटी लगाएं।

आंच धीमी करें तीन-चार मिनट और पकाएं। गैस ऑफ करें और कुकर का प्रेशर अपने-आप निकलने दें। कुकर का ढक्कन खोलकर उसमें बेसन की तैयार टिक्की डालें। धीमी आंच पर ग्रेवी को टिक्की के साथ चार-पांच मिनट तक पकाएं। धनिया पत्ती से गार्निश कर परांठे के साथ सर्व करें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ICC ODI WC 2019: फैफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम घोषित
Next Article सायन कोलीवाड़ा परिषद की गुरु दर्शन एवम् रास्ते की सेवा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वहीदा रहमान की कास्टिंग की कहानी आई सामने, अनुभव सिन्हा ने बताया सुधीर मिश्रा की थी खास इच्छा!
entertainment
September 21, 2026
तेरापंथ एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट का 37वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न
social
September 21, 2026
कुणाल खेमू की फिल्म वाइब ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को दिया सबसे बड़ा कलेक्शन
entertainment
September 21, 2026
रक्तदान कर्तव्यम् : तेयुप अहमदाबाद उत्तर के शिविर में 56 यूनिट रक्त संग्रहित
social
September 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?