मुंबई:सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। सुपरस्टार ने रविवार रात ट्विटर पर यह अनाउंसमेंट किया। उन्होंने लिखा, “संजय लीला भंसाली के साथ वाली फिल्म आगे बढ़ गई है। लेकिन फिर भी मैं आपसे ईद 2020 पर मिलूंगा…इंशाअल्लाह।” हालांकि, सलमान ने न तो ‘इंशाअल्लाह’ की नई रिलीज डेट बताई है और न ही यह बताया कि ईद 2020 पर वो ऑडियंस से कैसे मुखातिब होंगे।
इसी साल जून में हुई थी पुष्टि
इसी साल जून में इस बात की पुष्टि हुई थी कि सलमान खान करीब 13 साल बाद संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में काम करेंगे और यह फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होगी। दोनों ने इससे पहले ‘खामोशी : द म्यूजिकल’ (1996), ‘हम दिल दे चुके सनम'(1999) और ‘सांवरिया’ (2007) में साथ काम किया था।
आगे बढ़ी सलमान खान, आलिया भट्ट स्टारर ‘इंशाअल्लाह’

