By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आईसीसी अवॉर्ड्स:कोहली लगातार तीसरी बार टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान चुने गए, रोहित पहली बार वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

आईसीसी अवॉर्ड्स:कोहली लगातार तीसरी बार टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान चुने गए, रोहित पहली बार वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने

Last updated: January 15, 2020 5:12 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को 2019 की अवार्ड लिस्ट जारी की। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा पहली बार वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने। वहीं, विराट कोहली को टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान चुना गया। वर्ल्ड कप 2019 में खेल भावना के लिए कोहली को स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान प्रशंसकों को स्टीव स्मिथ को चिढ़ाने से रोका था। कोहली लगातार तीसरी बार दोनों टीमों के कप्तान चुने गए। इससे पहले 2017 और 2018 में भी उन्हें वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था।

इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। 2019 में 59 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर बने। रिचर्ड इलिंगवर्थ को अंपायर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।

आईसीसी टीम के कप्तान चुने जाने वाले भारतीय

साल कप्तान
2006 राहुल द्रविड़ (टेस्ट)
2009 महेंद्र सिंह धोनी (टेस्ट, वनडे)
2010 महेंद्र सिंह धोनी (टेस्ट)
2011 महेंद्र सिंह धोनी (टेस्ट)
2012 महेंद्र सिंह धोनी (वनडे)
2013 महेंद्र सिंह धोनी (वनडे)
2014 महेंद्र सिंह धोनी (वनडे)
2016 विराट कोहली (वनडे)
2017 विराट कोहली (टेस्ट, वनडे)
2018 विराट कोहली (टेस्ट, वनडे)
2019 विराट कोहली (टेस्ट, वनडे)

लगातार तीसरे साल भारतीय खिलाड़ी को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया

साल खिलाड़ी
2008 महेंद्र सिंह धोनी
2009 महेंद्र सिंह धोनी
2012 विराट कोहली
2017 विराट कोहली
2018 विराट कोहली
2019 रोहित शर्मा

लबुशाने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशाने को दिया गया। जबकि, टी-20 में परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मिला। उन्होंने 10 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ नागपुर टी-20 में 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने हैट्रिक भी ली थी।

रोहित ने 2019 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाए
रोहित ने पिछले साल 28 वनडे में सबसे ज्यादा 1490 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 57.30 का रहा। रोहित ने 7 शतक लगाए, जिसमें 5 उन्होंने वर्ल्ड कप में जड़े थे। इस मामले में कोहली 1377 रन के साथ दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 26 मैच में 59.86 की औसत से यह रन बनाए।

आईसीसी की वनडे टीम ऑफ द ईयर 2019

खिलाड़ी प्लेइंग रोल देश
रोहित शर्मा बल्लेबाज भारत
शाई होप विकेटकीपर बल्लेबाज वेस्टइंडीज
विराट कोहली बल्लेबाज भारत
बाबर आजम बल्लेबाज पाकिस्तान
केन विलियम्सन बल्लेबाज न्यूजीलैंड
बेन स्टोक्स ऑलराउंडर इंग्लैंड
जोस बटलर विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड
मिशेल स्टार्क तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया
ट्रेंट बोल्ट तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड
मोहम्मद शमी तेज गेंदबाज भारत
कुलदीप यादव स्पिनर भारत

टेस्ट टीम

खिलाड़ी प्लेइंग रोल देश
मयंक अग्रवाल बल्लेबाज भारत
टॉम लाथम विकेटकीपर बल्लेबाज न्यूजीलैंड
मार्नस लबुशाने ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया
विराट कोहली बल्लेबाज भारत
स्टीव स्मिथ बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया
बेन स्टोक्स ऑलराउंडर इंग्लैंड
बीजे वेटलिंग विकेटकीपर बल्लेबाज न्यूजीलैंड
पैट कमिंस तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया
मिशेल स्टार्क तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया
नील वैगनर तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड
नाथन लियोन स्पिनर ऑस्ट्रेलिया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुंबई यूनिवर्सिटी:प्रोफेसर को जबर्दस्ती छुट्टी पर भेजा गया, उन्होंने वीडियो में राहुल गांधी के लिए कहा था- आपकी पप्पूगीरी का विरोध करता हूं
Next Article AAP से भिड़े गंभीर, बोले- केजरीवाल की तरह जनता के पैसे पर अपना प्रचार नहीं करता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी को इस्तीफा सौंपा
national
July 25, 2026
रामायण में रावण का किरदार निभाने पर रॉकिंग स्टार यश ने की बात
entertainment
July 25, 2026
कांकलावास बांध परियोजना को मिली बड़ी प्रशासनिक गति, अब बजट स्वीकृति की ओर बढ़ा मामला
state
July 25, 2026
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने ‘द इंडिया स्टोरी’ की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
entertainment
July 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?