सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आईएमएफ ने कड़ी शर्तों के साथ पाकिस्तान को दिया 6 अरब डॉलर का कर्ज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

आईएमएफ ने कड़ी शर्तों के साथ पाकिस्तान को दिया 6 अरब डॉलर का कर्ज

Last updated: July 5, 2019 8:50 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

इस्लामाबाद:नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कड़ी शर्तों के साथ 39 महीनों के लिए छह अरब डॉलर का ऋण देने को मंजूरी दे दी। पाकिस्तान इस समय भुगतान संतुलन के संकट से गुजर रहा है और अर्थव्यवस्था को फिर से ‘ वृद्धि की ठोस राह  पर लाने के लिए उसे मदद की जरूरत है। पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद उसने अगस्त 2018 में आईएमएफ से इस राहत पैकेज की मांग की थी।

आईएमएफ ने एक बयान में कहा, ”आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक मंडल ने पाकिस्तान के लिए विस्तारित कोष सुविधा (ईएफएफ) के तहत 39 महीने की विस्तारित व्यवस्था को मंजूरी दे दी। उसे 426.8 करोड़ का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) दिया गया है जो उसके कोटा का करीब 210 प्रतिशत या छह अरब डॉलर के मूल्य के बराबर है। यह राशि उसे आर्थिक सुधार कार्यक्रम के समर्थन के लिए दी गयी है।”

इस छह अरब डॉलर के ऋण में तत्काल दी जाने वाली एक अरब डॉलर की वित्तीय मदद शामिल है जो पाकिस्तान को उसके भुगतान संकट से निपटने में सहायता करेगी। बयान के अनुसार बाकी की राशि को कार्यक्रम की योजना के अनुसार समय-समय पर दिया जाएगा। यह चार त्रैमासिक और चार छमाही समीक्षाओं के आधार पर जारी की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि ईएफएफ से पाकिस्तान को आर्थिक अनिश्चिता को कम करने में मदद मिलेगी। यह सतत और संतुलित वृद्धि को पैदा करेगा जो सरकारी कर्ज को घटाने और राजकोषीय घाटे के निर्णायक एकीकरण पर ध्यान केंद्रित करने वाली होगी। साथ ही यह सामाजिक व्यय का भी विस्तार करेगी। बयान में कहा गया है कि यह पाकिस्तान में लचीली, बाजार उन्मुखी विनिमय दर में मदद करेगा जिससे प्रतिस्पर्धा को पुन: स्थापित करने और सरकारी आरिक्षत मुद्रा भंडार को फिर से बनाने में भी मदद करेगा।

आईएमएफ ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान को अगले तीन साल में मितव्ययता से जुड़े कड़े कदम उठाने होंगे। इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉक्टर अब्दुल हफीज शेख ने इस्लामाबाद में कहा कि आईएमएफ का यह कदम देश में बेहतर आर्थिक प्रबंधन और वित्तीय अनुशासन स्थापित करने की सरकार की मंशा का अनुमोदन करता है। आईएमएफ का 1950 में सदस्य बनने के बाद पाकिस्तान को यह 22वीं दफा राहत पैकेज मिला है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article INX मीडिया भ्रष्ट्राचार केस: इंद्राणी मुखर्जी बनीं सरकारी गवाह, बढ़ सकती हैं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें
Next Article कुलभूषण जाधव मामले में 17 जुलाई को फैसला सुनाएगी अंतर्राष्ट्रीय अदालत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अविस्मरणीय रक्तदान शिविर
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?