मुंबई। चेन्नई के माधवरम में आचार्य महाश्रमण जी से आशीर्वाद लेने अखिल भारतीय स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस की पदाधिकारी गण श्री चरणों में पहुंचे। कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान मोहनलाल जी चोपड़ा एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान अविनाश जी चोरडिया ने आचार्य महाश्रमण जी द्वारा संवतसरी संबंधी एकता के प्रयासों मैं उदारता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप एवं आचार्य शिव मुनि जी महाराज साहब ने मिलकर जो कदम उठाया है वह अवश्य अपने मुकाम तक पहुंचेगा। आपकी उदारता अनुकरणीय है पूरा कॉन्फ्रेंस परिवार आपके प्रति कृतिका ज्ञापित करता है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बालचंद खरवड़ ने आचार्य प्रवर को बताया की कॉन्फ्रेंस के प्रति 2 वर्ष चुनाव होते हैं और इस वर्ष 23 दिसंबर को चुनाव होने जा रहे हैं एवं इसके लिए वर्तमान में युवा संरक्षक श्रीमान पारस जी मोदी ( पी एच जैन) उम्मीदवार हैं उन्हें आप आशीर्वाद स्वरूप मंगल पाठ सुनाएं ।श्री पारस जी मोदी ने आचार्य प्रवर के प्रति आभार व्यक्त किया। आचार्य महाश्रमण चार्तुमास प्रवास समिति चेन्नई के अध्यक्ष श्री धर्मचंद जी लुंकड़ ने सब का स्वागत करते हुए सबका आचार्य प्रवर से परिचय का परिचय करवाया । श्री मान केसरीमल जी बुरड ने बंगलोर में स्थानकवासी समाज द्वारा आपके पधारने की खुसी व्यक्त की ।श्री सलिल लोढ़ा ने मुंबई में दोनों समाज के समन्वय के बारे में बताया कि श्रीमान बालचंद जी खरवड एवं श्रीमान भंवर लाल जी बोहरा अच्छा कार्य कर रहे हैं।
आचार्य प्रवर ने सभी को आशीर्वाद स्वरूप फरमाया की संघ में जितना काम करें उतना कम है और जैन कॉन्फ्रेंस जैन एकता के प्रयासों में और आगे बढ़कर काम करें ।आचार्य प्रवर ने सभी को आध्यात्मिक गतिविधियों में जुड़ने की प्रेरणा दी। प्रतिनिधि मंडल में अभिषेक जी दुगड़(राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष) ,महेंद्र जी चोपडा ( कार्यकारी अध्यक्ष तमिलनाडु प्रान्त) एवम अश्विन जी चंडालिया ( राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी सदस्य) भी उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने प्रवास व्यवस्था का अवलोकन किया एवम धरम चंद जी लुंकड़ एवम उनकी पूरी टीम के कार्यो की भूरी भूरी प्रसंशा की ।प्रवास व्यवस्था समिति की और से विमल जी सेठिया, राजेशजी सेठिया एवम ललितजी दुगड़ ने स्वागत किया।
आचार्य श्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे अखिल भारतीय स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के पदाधिकारी

