केरल: शनिवार को मुम्बई के अंधेरी से अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में गुरुदेव के रास्ते की सेवा प्रकल्प में तेरापंथ युवक परिषद अंधेरी तीन दिवस रास्ते की सेवा के लिए केरला में गुरुदेव के समक्ष उपस्थित हुए। अंधेरी तेयुप की यह सेवा 16 मार्च 2019 से 18 मार्च 2019 तक चलेगी।
इस यात्रा में तेयुप अध्यक्ष राजेंद्र बाफना, मंत्री दिनेश नौलखा, कोषाध्यक्ष चंद्रेश गुंडेचा, व संदीप चपलोत, निलेश लोढ़ा, चेतन छाजेड़, मयंक सोलंकी, मुकेश कुमठ, प्रकाश कुमठ, राजेश कुमठ, दिनेश गोखरू, अरविंद श्री श्री माल, गिरीश सिंघवी, किरण जैन,अशोक बोहरा आदि शामिल हैं। अंधेरी टीम ने आचार्य श्री महाश्रमण जी की रास्ते की सेवा के पश्चात आचार्य श्री के प्रवचन का लाभ भी लिया। साथ ही चारित्रात्माओ कि सेवा दर्शन का भी लाभ लिया।
आचार्य श्री महाश्रमण जी के रास्ते की सेवा में पहुची अंधेरी तेयुप टीम

