मुंबई। आज घाटकोपर सभा भवन में शासन श्री साध्वी श्री चन्दनबालजी के सानिध्य में महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्रीमान मदन जी तातेड़ का स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया।इस अभिनंदन समारोह में महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत,भिक्षु सिरियारी संस्थान अध्यक्ष श्री ख्यालीलाल तातेड़, मुम्बई सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र तातेड़,घाटकोपर महिला संयोजिका भावना चपलोत,विमलजी सोनी,धनराज डाँगी आधी ने शूभकामनाओं के स्वर प्रेषित किये।
शासन श्री साध्वी श्री चन्दनबालजी ने फरमाया की किसी व्यवस्था की जिमेदारी केवल अध्यक्ष की नही होती। सभी से सहयोग से सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते है।साध्वी श्री राज श्री जी ने कहा सम्पूर्ण धानीन का तातेड़ परिवार संघ और संघपति के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है।श्री मदनजी तातेड़ ने सभी को साथ लेकर चलने की भावना वक्त की।मेवाड़ी साफा, दुपट्टे ओर साहित्य से आपका स्वागत घाटकोपर समाज द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में हस्तीमल डाँगी, हरकलाल बाफना, गोटूलाल बड़ाला,सुरेश राठौड़, महेंद्र तातेड़ , डालमचंदजी नवलखा ,घाटकोपर तेयुप मंत्री श्रवण चोरडिया संजय सोनी,नरेश बाफना,कांता तातेड़,घाटकोपर सहसंयोजिका रंजना बाफना,रेखा मेहता आदी उपस्थित थे।
आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदन जी तातेड़ का स्वागत

