मुंबई:महाराष्ट्र में नई सरकार को गठन को लेकर जारी सियासी खींचतान अभी भी जारी है। बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कांग्रेस के साथ साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर बातचीत के लिए महाराष्ट्र के नेताओं की एक समिति बनाई है। इस समिति में जयंत पाटिल, अजीत पवार, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और नवाब मलिक को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की केन्द्र को भेजी उस रिपोर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी प्रयासों के बावजूद वर्तमान हालात में राज्य में स्थिर सरकार का गठन संभव नहीं है। हालांकि उनके इस फैसले की गैर-भाजपा दलों ने खुलकर आलोचना की है।
कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर कांग्रेस से बातचीत के लिए NCP ने गठित की कमेटी

