कहा जाता है कि दिवाली की रात्रि में मां लक्ष्मी घरों में विचरण करती हैं। स्वच्छ और व्यवस्थित घर में श्री लक्ष्मीजी प्रसन्न होकर स्थायी रूप से निवास करती हैं। सुख-समृद्धि और खुशहाली के इस त्योहार पर हम मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना के साथ अगर कुछ आसान से वास्तु उपायों का ध्यान रखें तो हमारा जीवन खुशियों से चहक उठेगा। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
दिवाली पर पूरे घर की सफाई नई झाड़ू से करें। घर में पकवान बनाएं और बड़ों का आशीर्वाद लें। घर के मुख्य द्वार को वंदनवार से सजाएं। मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी से जुड़े शुभ प्रतीक चिन्ह जैसे पदचिन्ह, स्वास्तिक, शुभ-लाभ आदि बनाएं। घर के मुख्य द्वार पर सुंदर रंगोली बनाएं। दिवाली पर दीये हमेशा चार के गुणक में ही लगाएं। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर की दीवार को गेरू से पोतकर मां लक्ष्मी का चित्र बनाएं। पूजा के बाद एक-एक दीपक घर के सभी कोनों में जलाकर रखें। घर के बच्चों को रुपये भेंट करें। दिवाली के दीपक का काजल सभी अपनी आंखों में लगाएं। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाएं। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
दिवाली की रात घर आएंगी मां लक्ष्मी, ऐसे करें स्वागत
Leave a comment
Leave a comment