By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जेटली ने RBI पर उठाए सवाल, कहा-बिना सोचे-समझे देश में कैसे बांटे गए कर्ज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

जेटली ने RBI पर उठाए सवाल, कहा-बिना सोचे-समझे देश में कैसे बांटे गए कर्ज

Last updated: October 30, 2018 5:33 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2008 और 2014 के बीच बिना सोचे-समझे कर्ज बांटने पर सख्ती करने में नाकाम रहने पर रिजर्व बैंक (RBI) पर सवाल उठाए हैं। जेटली ने RBI की आलोचना करते हुए कहा कि उसकी नाकामी की वजह से ही बैंकिंग इंडस्ट्री के सामने मौजूदा बैड लोन या NPA का संकट पैदा हो गया है। वित्त मंत्री की टिप्पणी इसलिए भी अहम है, क्योंकि हाल में आरबीआई की स्वायत्तता को लेकर वित्त मंत्रालय और बैंकिंग रेग्युलेटर के बीच टकराव की खबरों के बीच सामने आई है।

आचार्य ने किया था विरोध

बीते शुक्रवार को एक स्पीच में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल वी आचार्य ने कहा था कि केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता को कमजोर करने के परिणाम ‘भयावह’ हो सकते हैं। उनके इस बयान को आरबीआई की नीतियों को लचीला बनाने और उसके अधिकार कम करने के सरकार के दबाव के विरोध के तौर पर देखा गया।

2008-14 के बीच अंधाधुंध तरीके से बांटे गए कर्ज

जेटली ने यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम द्वारा आयोजित इंडिया लीडरशिप समिट के दौरान कहा, ‘आपने देखा वैश्विक आर्थिक मंदी के बाद 2008 से 2014 के बीच इकोनॉमी को कृत्रिम तौर पर रफ्तार देने के लिए बैंकों से अपने दरवाजे खोलने और अंधाधुंध तरीके से कर्ज देने के लिए कहा गया था।’

दोगुनी से ज्यादा हो गई थी क्रेडिट ग्रोथ

उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय बैंक ने इसकी अनदेखी कर दी थी, जिसे बिना सोचे-समझे कर्ज देना कहा जाता है।’ उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार बैंकों पर कर्ज देने का दबाव बना रही थी, जिसके चलते क्रेडिट ग्रोथ 14 फीसदी के सामान्य औसत से बढ़कर 31 फीसदी तक पहुंच गई थी।

आचार्य ने किया था सरकार पर हमला

डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने शुक्रवार को कहा था कि आरबीआई हमेशा लंबी अवधि में होने वाले फायदों को ध्यान में रखकर फैसले करता है जिससे कीमतें नियंत्रण रहें और देश  में वित्तीय स्थिरता रहे।

आचार्य ने कहा है कि देश में रह समय कहीं न कहीं चुनाव चलते रहते हैं। ऐसे में सरकार ऐसे फैसले करती है जिससे उसे कम अवधि में फायदा हो। लेकिन रिजर्व बैंक टेस्ट मैच खेलता है और लंबी अवधि में होने वाले फायदों को ध्यान में रख कर फैसले लेता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो। विरल आचार्य के इस बयान को मोदी सरकार के काम काज के तौर पर तरीको पर हमला माना जा रहा है।

रिजर्व बैंक को हो फैसले लेने की पूरी आजादी

विरल आचार्य ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को कम अवधि में फायदे देने वाले कदमों से बचाने के लिए रिजर्व बैंक को काम करने की पूरी आजादी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक के काम काज में सरकार के सीधे हस्तक्षेत से उसकी स्वायत्तता पर असर असर पड़ता है और लंबी अवधि में देश को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विरल आचार्य ने कहा कि रिजर्व बैंक पीएसयू बैंकों का रेगुलेटर है लेकिन पीएसयू बैंकों के खिलाफ एक्शन को लेकर उसकी सीमाएं हैं। खास कर पीएसयू बैंकों में असेट बेचने को लेकर, मैनेजमेंट और बोड को रिप्लेस करने, लाइसेंस वापस लेने और बैंकों के विलय और बिक्री को लेकर फैसला रिजर्व बैंक नहीं कर सकता है। वहीं प्राइवेट बैंकों को लेकर रिजर्व बैंक इस तरह के फैसले कर सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बढ़ती उम्र में भी चेहरे के ग्लो को बनाए रखने के लिए ऐसे करें उसकी देखभाल
Next Article भारत की बढ़ती सैन्य ताकत से बौखलाया पाकिस्तान, UN में उठाया मुद्दा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?