By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: UPSC एग्जाम की टेंशन में लड़की ने लगाई फांसी, दोस्त को कहा ‘SORRY’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

UPSC एग्जाम की टेंशन में लड़की ने लगाई फांसी, दोस्त को कहा ‘SORRY’

Last updated: October 29, 2018 10:10 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली के करोल बाग में यूपीएससी की तैयारी कर रही 22 वर्षीय छात्रा ने शनिवार रात अपनी दोस्त को मैसेज भेजकर फांसी लगा ली। मृतका की पहचान तमिलनाडु निवासी श्रीमाथी के रूप में हुई है। पुलिस को श्रीमाथी के पास से अंग्रेजी में लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने माता-पिता को सॉरी बोलते हुए अपर्नी जंदगी खत्म करने की बात लिखी है। छात्रा ने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
करोलबाग पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना शनिवार रात को ही दे दी थी। जानकारी के मुताबिक, श्रीमाथी करोलबाग के नाइवालान इलाके में किराए पर रहती थी। वह इलाके के ही एक कोचिंग सेंटर से यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। उसने तमिलनाडु से ही ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी। उसके पिता का नाम थंगा राजा है।
दोस्त के साथ शॉपिंग पर जाना था  : घटना का खुलासा तब हुआ, जब उसने अपनी एक दोस्त को मैसेज भेजा। दरअसल, श्रीमाथी की योजना तमिलनाडु की रहने वाली एक दोस्त के साथ शॉपिंग के लिए सरोजिनी नगर मार्केट जाने की थी। मगर एन वक्त पर उसने अपनी दोस्त को मना कर दिया था। उसकी दोस्त दोपहर में अकेली ही शॉपिंग के लिए चली गई थी। इसी बीच श्रीमाथी ने दोस्त को व्हाट्सएप पर सॉरी बोलते हुए निराशाभरा मैसेज भेजा। मैसेज देखकर उसकी दोस्त को लगा कि वह बेहद परेशान है। उसने श्रीमाथी को कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह शाम करीब साढ़े छह बजे उसके कमरे पर पहुंची तो देखा कि वह दरवाजा के ऊपर लगे वेंटीलेटर की ग्रिल से लटकी हुई है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।
परीक्षा को लेकर तनाव में थी! : श्रीमाथी के परिजनों और दोस्तों ने बताया कि वह करीब छह महीने पहले यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली आई थी। उसकी कुछ ही दिन में परीक्षा थी। माना जा रहा है कि इसे लेकर वह तनाव में थी। वह दोस्तों से अक्सर कहती थी कि परिजनों को उससे काफी उम्मीदें हैं, मगर उसे लगता है कि यह परीक्षा बेहद कठिन है। उसके परिजनों की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं थी। इसके बाद भी उन्होंने श्रीमार्थी को पढ़ाई के लिए दिल्ली भेजा था। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर भी वह तनाव में रहती थी। हालांकि, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शासनश्री साध्वी सोमलताजीः संयम जीवन की स्वर्ण जयंती पर विशेष साक्षात्कार
Next Article घूसखोरी में अव्वल होता भारत!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आध्यात्मिक मिलन- चेन्नई
social
June 14, 2026
एम्बियंस से वेलकम टू द जंगल तक: 5 फिल्में जिन्होंने सबसे लंबे ट्रेलर्स का रिकॉर्ड बनाया
entertainment
June 14, 2026
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ की अनूठी पहल
social
June 14, 2026
भारत इस समय भीषण संकट में, मोदी सरकार नहीं बल्कि कांग्रेस ही देश को संकट से बाहर निकाल सकती है, ‘मोदी मस्ट गो’: यशवंत सिन्हा
Mumbai / Maharshtra national
June 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?