By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ATM से लेकर डिजिटल वॉलेट तक, अपराधी ऐसे बनाते हैं लोगों को अपना शिकार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

ATM से लेकर डिजिटल वॉलेट तक, अपराधी ऐसे बनाते हैं लोगों को अपना शिकार

Last updated: October 21, 2018 7:00 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

जितनी तेजी से हमारे जीवन में टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है, उतनी ही तेजी से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। अपनी थोड़ी सी लापरवाही की वजह से आप बड़ी ठगी का शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप सावधानी बरतें तो बड़े नुकसान से सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपराधी किन तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
एटीएम से पैसा निकालना : कई बार ठग एटीएम में छिपे हुए कैमरे लगा देते हैं, जिसके जरिए पिन नंबर आदि चुरा लेते हैं। इसके अलावा, कई बार वे एटीएम को जाम भी कर देते हैं। इससे कस्टमर पिन और दूसरी डिटेल्स तो डाल देता है, लेकिन पैसे नहीं निकल पाते। इसके बाद जब कस्टमर चले जाते हैं, तो धोखेबाज बाद में पैसे निकालकर ले जाते हैं। जाली माइक्रो एटीएम इंस्टॉल करके भी कार्ड डिटेल हासिल की जा सकती है और बाद में उसका इस्तेमाल करके फ्रॉड किया जा सकता है।
पीओएस मशीनें : अनअथॉराइज्ड पीओएस डिवाइसेज क्रेडिट और डेबिट कार्ड को स्वाइप करते समय उनकी डिटेल्स की कॉपी कर सकते हैं। इन डिवाइसेज पर आपके कार्ड के समान जाली कार्ड बनाया जा सकता है।
डिजिटल वॉलेट : ऑनलाइन वॉलेट्स साइबर अपराधियों के लिए आसान टारगेट होते हैं। वॉलेट ट्रांजैक्शन अक्सर कम अमाउंट की होती है और इस वजह से बहुत से वॉलेट्स एडवांस्ड सिक्योरिटी सिस्टम का इस्तेमाल नहीं करते और ऐसे में साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाता है। कई वॉलेट वाले एप्स अपने यूजर्स को उनके वॉलेट एकाउंट्स में साइन-इन रखते हैं और इससे हैकर्स के लिए धोखाधड़ी करने में आसानी होती है।
फिशिंग से रहें एलर्ट: फिशिंग ऐसी ईमेल है जो आपको फंसाने के लिए भेजी जाती है। यह बैंक या किसी शॉपिंग वेबसाइट या बड़े कारोबारी संस्थान से भेजी हुई प्रतीत होती है। इनके माध्यम से आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगने की कोशिश की जाती है। इस लिंक पर क्लिक करते ही नकली वेबसाइट खुल जाती है। जैसे ही आप अपना यूजर आइडी और पासवर्ड दर्ज करते हैं, आपका मोबाइल नंबर, लॉग-इन आइडी, पासवर्ड, डेबिट/क्रेडि़ट कार्ड संबंधी जानकारी, सीवीवी, जन्म दिन आदि की चोरी की जा सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत-चीन युद्ध के 56 साल बाद मिला मुआवजा
Next Article फडणवीस की पत्नी की मनमानी: सुरक्षाकर्मी करते रहे मना, वो लेती रहीं क्रूज पर सेल्फी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026
‘चाँद मेरा दिल’ का म्यूज़िक दिल पे सीधा वार कर रहा है, रिलीज़ से पहले ही टाइटल ट्रैक स्पोटिफाई पर ट्रेंडिंग में छा गया है
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?