By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 90 केस में था वॉन्टेड, 2 KM दौड़ा पकड़ा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

90 केस में था वॉन्टेड, 2 KM दौड़ा पकड़ा

Last updated: October 21, 2018 10:02 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

 मुंबई:90 अपराधों में वांछित कुख्यात लुटेरे फैय्याज खालिद शेख को उसके साथी हाजी पीर महम्मद शेख उर्फ़ सलीम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। फैय्याज और सलीम को शनिवार को रायगड जिले के खालापुर तालुका स्थित नढाल गांव से बेहद खतरनाक व नाटकीय स्थिति में गिरफ्तार किया गया। फैय्याज पर चेन की झपटमारी करने, चोरी करने, सरकारी कर्मचारियों (पुलिस) पर हमला, अवैध पिस्तौल और अन्य हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप हैं। अनेक अपराधों में वांछित फैय्याज लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए फरार था।
उस पर महाराष्ट्र केमुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, रत्नागिरी, पालघर व विरार तथा गुजरात के वापी सहित अन्य शहरों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। फैय्याज इतना खतरनाक अपराधी है कि घिर जाने अथवा पकड़े जाने की स्थिति में पुलिस पर भी जानलेवा हमला करने से नहीं हिचकता है। फैय्याज मूल रूप से खारघर उपनगर के ओवे गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध दर्ज 90 मामलों में से 40 न्यायालय में चल रहे हैं। इनमें से कई मामले में वह वांछित है और फरार घोषित है।
पुलिस को फैय्याज के नढाल गांव में छिपे होने की जानकारी 20 अक्टूबर की भोर में मिली। पुलिस सीधे नढाल गांव पहुंची और सखाराम पवार के घर को घेर लिया। पुलिस द्वारा घेरे जाने की भनक मिलते ही फैय्याज और उसके साथी सलीम ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फैय्याज शेख ने जिस पिस्टल से फायर किया वह कोलकाता से खरीदी गई थी। उसकी पिस्टल से 9 एमएम की गोली चलाई गई थी। पुलिस को पहले से ही फैय्याज द्वारा गोलीबारी करने का संदेह था।
इसलिए पुलिस के अधिकारी और जवानों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखे थे लेकिन फैय्याज व उसके साथी सलीम की गोलीबारी में सहायक पुलिस निरीक्षक प्रताप कदम, सहायक पुलिस निरीक्षक माने, पुलिस उपनिरीक्षक शिंदे व पुलिस उपनिरीक्षक सुरवसे घायल हो गए। जान बचाने के लिए पुलिस के दस्ते ने भी खुलकर फैय्याज व उसके साथी पर गोली चलाई। आत्मरक्षा में चलाई गई पुलिस की गोलीबारी में फैय्याज व उसका साथी सलीम घायल हो गए। फैय्याज को कमर के नीचे एक गोली और सलीम को चार गोलियां लगी हैं। घायल होने के बाद भी फैय्याज पास के जंगल में भाग गया। पुलिस भी उसके पीछे दौड़ी और करीब 2 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे दबोच लिया।
कार्रवाई में शामिल थे ये बहादुर पुलिस वाले
फैय्याज को पकड़ने के लिए की गई इस खतरनाक कार्रवाई में नवी मुंबई पुलिस के दस्ते में पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार, विजय कादबाने संदीपन शिंदे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजयकुमार लांडगे, प्रदीप तिदार, सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल राख, विजय चव्हाण, निलेश माने, प्रताप कदम, पीएसआई विक्रांत धारकर, नितिन शिंदे, अनिल सुरवसे, योगेश वाघमारे, बिरप्पा लातुरे व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी शामिल थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ब्रह्मपुत्र का पानी रुकने से बाढ़ की आशंका, असम-अरुणाचल में NDRF की 32 टीमें तैनात
Next Article जवानों के चलते ही नक्सलवाद में कमी आई है: पीएम मोदी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?