By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आशीष पांडे को जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज, भेजा जेल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

आशीष पांडे को जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज, भेजा जेल

Last updated: October 19, 2018 4:04 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:एक पांच सितारा होटल के बाहर खुलेआम पिस्तौल लहराने वाले आशीष पांडे को एक दिन की रिमांड के बाद दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। यहां आशीष के वकील ने जमानत याचिका दाखिल की जिस पर दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है। एक दिन की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने आशीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आपको बता दें कि पांच दिन की आंख-मिचौली के बाद गुरुवार को पटियाला हाउस अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की तरफ से अदालत में याचिका दायर कर आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर की गई थी। इसके बाद न्यायिक अधिकारी की उपस्थिति में आरके पुरम थाना पुलिस ने आरोपी आशीष पांडे को हिरासत में ले लिया था। पुलिस की मांग पर अदालत ने आशीष पांडे को 24 घंटे की रिमांड पर सौंप दिया था।
पटियाला हाउस स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नीतू शर्मा की अदालत में दिल्ली पुलिस की तरफ से आरोपी आशीष पांडे को चार दिन की रिमांड पर देने की मांग की गई लेकिन अदालत ने आरोपी पांडे को महज एक दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि आरोपी से पिस्तौल के लाइसेंस को लेकर पूछताछ व अन्य तथ्यों को जुटाने के लिए एक दिन का समय पर्याप्त है।
घटना का वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मामला
यह घटना शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि का है। दक्षिणी दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात रेजेंसी के बाहर बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष को हाथ में पिस्तौल लेकर एक जोड़े को धमकाते एक वीडियो रिकार्ड किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसके बाद इस मामले कें आरके पुरम थाने में मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस व उत्तर प्रदेश पुलिस आरोपी आशीष पांडे की पांच दिन से तलाश कर रही थी। बुधवार को अदालत ने आशीष पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसके बाद पांडे ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अजीत जोगी
Next Article राजनाथ सिंह बोले, अब जवानों को सीमा पर लगातार नहीं रहना होगा खड़े

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026
रजनी की बारात’ का पहला पोस्टर रिलीज – उल्का गुप्ता का दमदार अंदाज़, लड़की खुद लेकर निकली अपनी बारात!
entertainment
April 30, 2026
बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?