By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मानवेंद्र सिंह का हाथ अब कांग्रेस के साथ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मानवेंद्र सिंह का हाथ अब कांग्रेस के साथ

Last updated: October 17, 2018 2:07 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:गोवा में अपने दो विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस ने भी फौरन पलटवार किया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल करने का ऐलान किया था। मानवेंद्र ने बुधवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ली। मानवेंद्र राजस्थान के शिव विधानसभा सीट से विधायक हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद मानवेंद्र ने कहा कि मैंने आज सुबह राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्होंने मेरा पार्टी में आने का स्वागत किया। मुझे विश्वास है कि उनका साथ आगे भी ऐसे ही मिलता रहेगा।
कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि मानवेंद्र का पार्टी में शामिल होना एक अच्छा कदम है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। मानवेंद्र ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और फिर कांग्रेस मुख्यालय में आकर पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। मानवेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़ने का ऐलान किया था।
विधायक मानवेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंत सिंह के बेटे हैं। 2004 में वह बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबियों में रहे जसवंत सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। पर 2014 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला। पिछले चुनाव में भाजपा ने बाड़मेर से कर्नल सोनाराम चौधरी को मैदान में उतारा था। इसके बावजूद जसवंत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े थे, पर हार गए थे।
कितना बदलेगा चुनावी समीकरण
मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस का हाथ थामने से बाड़मेर के चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। राजपूत परंपरागत तौर पर भाजपा के वोटर माने जाते हैं। पर मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में आने से राजपूत मतदाता कांग्रेस का साथ दे सकते हैं। जोधपुर संभाग में 33 सीट हैं। इसमें नागौर जिला भी जोड़ लिया जाए तो यह बढ़कर 43 हो जाता है। पिछले चुनाव में भाजपा को इनमें से अधिकतर सीट पर जीत दर्ज हुई थी। पर मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में आने से समीकरण बदल सकते हैं।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद मानवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति में अपनी भूमिका निभाएगें। वह बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, उनकी विधानसभा सीट से पत्नी चित्रा सिंह चुनाव लड़ सकती है। चित्रा सिंह ने पिछले दिनों आक्रोश रैली में वसुंधरा राजे सिंधिया सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। इसके अलावा वह कई मौकों पर भाजपा को कटघरे में खड़ा कर चुकी हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्मिता पाटिल की आखिरी इच्छा जानकर आ जाएगा रोना
Next Article पिता पर लगे हैरेसमेंट के आरोप के बाद भी #MeToo का सपोर्ट करेंगी नंदिता दास

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?