By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वजन घटाना है तो डाइट में इन पांच प्रोटीन से भरपूर फलों को शामिल करें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

वजन घटाना है तो डाइट में इन पांच प्रोटीन से भरपूर फलों को शामिल करें

Last updated: October 16, 2018 12:19 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
Symbolic_Image
SHARE

प्रोटीन को मानवीय शरीर के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है। प्रोटीन का सेवन करने पर हमारा शरीर इसे छोटे टुकड़ों में तोड़ लेता है, जिसे हम अमीनो एसिड के रूप में जानते हैं। जिसके बाद शरीर इन अमीनो एसिड्स का इस्तेमाल शरीर के जरूरी कामों को करने में करता है। जेसे कि मांसपेशियों का बनना, उतकों को त्वचा से जोड़ना आदि। साथ ही प्रोटीन वजन कम करने में भी मदद करता है। प्रोटीन शरीर में भूख को घटाने वाले हार्मोंस GLP-1, PYY और CCK को बढ़ाता है। इससे इंसान को कम भूख लगती है। इस कारण वजन घटाने के लिए डाइट में मीट, मछली, दालें और अंडों के साथ ही कुछ फल जिनमें कि प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है को शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जानें
अमरूद- लगभग 100 ग्राम अमरूद में 260 एमजी प्रोटीन पाया होता है। अमरूद में काफी मात्रा में विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि त्वचा के लिए हिताकारी होते हैं। वहीं अमरूद में मौजूद पौटेशियम ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है।
खुबानी- खुबानी में बहुत कम मात्रा में कैलोरीज होती है लेकिन वहीं दूसरी ओर इसमें फाइबर बहुत अधिक होता है। इस कारण वजन कम करने की डाइट में इसे शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसे ताजा या फिर सूखा कर खाया जा सकता है। साथ ही यह पाचन को भी ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा आंखों की रोशनी और त्वचा के लिए इसे हितकारी माना गया है। 100 ग्राम खुबानी में 140 एमजी प्रोटीन होती है।
सूखा आलू बुखारा- 100 ग्राम सूखे आलूबूखारे में 220 एमजी प्रोटीन होता है। सूखे आलूबुखारे में विटामिन ए पाया जाता है, जो कि आंखों के लिए अच्छा होता है। इस फल में एंटी ऑक्सीडेंट भी भारी मात्रा में पाया जाता है, जो कि आपके दिल के लिए लाभकारी है। साथ ही यह हड्डियों और त्वचा के लिए फायदेमंद है।
एवोकाडो- एवोकाडो में हेल्दी फैट पाया जाता है जो जोड़ों और ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही यह फल ह्रदय के लिए अच्छा माना जाता है। वजन घटाने के लिहाज से इसमें काफी मात्रा में फाइबर भी पाए जाते हैं।
कटहल- कटहल में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी6 होता है जो मेटाबोलिजम को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा कटहल में फाइबर, विटामिन ए और भिन्न-भिन्न तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इस फल में मिलने वाले फाइबर के कारण काफी देर तक इंसान तृप्त रहता है जिस कारण उसकी जंक फूड खाने की इच्छा भी कम होती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डिप्रेशन से पीछा छुड़ाना है तो खाएं ये चीजें
Next Article BSP पूर्व सासंद के बेटे की गुंडागर्दी, पिस्तौल लेकर किया हंगामा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?