By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इंडीज ने बनाए 295 रन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

इंडीज ने बनाए 295 रन

Last updated: October 12, 2018 5:14 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

हैदराबाद:भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने 7 विकेट पर 295 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर रोस्टन चेज (98 रन) और देवेंद्र बिशू (02 रन) मौजूद हैं। खेल के पहले दिन रोस्टन चेज और टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने अच्छी पारी खेलते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। होल्डर 52 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उन्होंने सातवें विकेट के लिए चेज के साथ 104 रन की साझेदारी करते हुए टीम की स्थिति को बेहतर किया।
शतक के करीब चेज, अर्धशतक लगाया होल्डर ने
अश्विन ने वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया, उन्होंने ओपनर कीरन पावेल को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद कुलदीप यादव ने क्रेग ब्रेथवेट को LBW आउट कर मेहमान टीम को दूसरा झटका दिया। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया, उन्होंने शाई होप को एलबीडबल्यू आउट किया। शिमरोन हेटमायेर कुलदीप यादव का दूसरा शिकार बने, इस चाइनामैन गेंदबाज ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया। कुलदीप ने ही सुनील अंबरीश को जडेजा के हाथों कैच आउट करवा अपना तीसरा और पारी का 5वां विकेट लिया। उमेश यादव ने शॉन डॉवरिच को LBW आउट कर वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया। टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने शानदार 52 रन की पारी खेली और चेज के साथ मिलकर 100 से ज्यादा की साझेदारी की। होल्डर उमेश यादव की गेंद पर विकेट के पीछे रिषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए।
भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में कुलदीप यादव और उमेश यादव ने तीन-तीन जबकि आर अश्विन ने एक विकेट लिए।
इस मैच में भारत की तरफ से शर्दुल ठाकुर को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्हें टीम में मो. शमी की जगह अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया था। हालांकि शर्दुल के लिए पहला दिन अच्छा नहीं रहा और वो अपने स्पेल के दूसरे ओवर में ही चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए। शर्दुल सिर्फ 10 गेंद ही फेंक पाए थे। मैदान से बाहर होने के बाद वो पहले दिन फिर से वापस फील्ड पर नहीं लौटे।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राफेल मुद्दा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Next Article टेस्ट रैंकिंग: कोहली ने शीर्ष स्थान मजबूत किया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026
महिला आरक्षण पर बोलने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं, पहले ‘बंच ऑफ थॉट’ और ‘मनुस्मृति’ जलाएं: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
April 22, 2026
मंचरियल के इंटेंस शूट के बाद संयुक्ता ने ‘ब्लैक गोल्ड’ का शूट पूरा किया
entertainment
April 22, 2026
त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया
entertainment
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?