कोसीवाड़ा। पुण्यशलोक आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य शासन मुनि श्री हर्षलाल, मुनि कुलदीप कुमार एवं मुनि दर्शन कुमार के सहवर्ती संत मुनि आनंद कुमार मुनि मुकुल कुमार मुनि शांतिप्रिय तथा मुनि रतनकुमार आदि सप्तऋषि का भावपूर्ण अल्हादायक आध्यत्मिक मिलन देखकर करेड़ावासी भावविभोर हो उठ।
इस अवसर पर तेरापंथ सभाध्यक्ष कोशीवाड़ा के सुरेश राठौड़, उपासक जसराज राठौड़, तेरापंथ सभा भीम से समागत कन्या मंडल करेड़ा के कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाश चावत आदि ने अपनी विचाराभिव्यक्ति दी। आभार ज्ञापन लादूलाल मेडतवाल ने किया। मुनि रत्नकुमार ने मुनि कुलदीप कुमार एवं मुनि मुकुल कुमार की चिंताम्बा जाफर आगवानी की। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मुनि आनंद कुमार कालू ने किया।


