By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग जारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग जारी

Last updated: October 10, 2018 9:31 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनाव के पहले चरण की सफलता के बाद अब दूसरे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। कड़े सुरक्षा घेरे के लिए बीच मतदाता वोटिंग करने आ रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान में 1094 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा। बता दें कि निकाय चुनाव पर मंडरा रहे आतंकी साये के बीच सुरक्षा बलों ने चुनाव वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। ताकि लोग भी बेखौफ होकर वोट देने आ सके।
दूसरे चरण में 30 नगर निकाय, 384 वार्ड 
दूसरे चरण में राज्य में 30 नगर निकायों के 384 वार्ड हैं। इनमें श्रीनगर नगर निगम के 20 वार्ड भी शामिल हैं, लेकिन मतदान सिर्फ 263 वार्ड में ही होगा, क्योंकि 65 वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं और 56 में एक भी उम्मीदवार नहीं है।
8-16 अक्टूबर तक चार चरणों में चुनाव 
राज्य में करीब 13 साल बाद नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं। यह चुनाव आठ से 16 अक्टूबर तक चार चरणों में होंगे। दूसरे चरण के लिए कुल 1198 नामांकन आए थे, जिनमें से 1095 ही उम्मीदवार चुनावी दौड़ में शामिल रहे और इनमें से 65 निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें 61 कश्मीर घाटी से संबंध रखते हैं। कश्मीर घाटी में दूसरे चरण में शामिल विभिन्न निकायों में 56 वार्ड ऐसे हैं, जहां किसी उम्मीदवार के न होने के कारण मतदान नहीं होगा।
सुरक्षाकर्मी मुस्तैद, कड़ी सुरक्षा
अलगावादियों की धमकियों और उनके चुनाव बहिष्कार को देखते हुए प्रशासन ने न सिर्फ मतदान वाले इलाकों में बल्कि वादी के अन्य हिस्सों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस व अ‌र्द्धसैनिक बलों की गश्त बढ़ा दी गई है।
इसके अलावा कई जगह आने-जाने के रास्तों को भी कंटीली तारों से बंद कर दिया गया है। सभी मतदान केंद्रों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। सुरक्षा शिविरों और सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है। मुख्यधारा की राजनीति से संबंधित नेताओं व उम्मीदवारों की सुरक्षा की समीक्षा कर उसे और ज्यादा चाक चौबंद बनाया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पुरुष हॉकी विश्व कप के मैस्कट ‘ओली’ को किया गया लॉन्च
Next Article रायबरेली में फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?