By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अगर मैंने किसी को धमकी दी है तो जेल चला जाऊंगा :  अल्पेश ठाकोर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अगर मैंने किसी को धमकी दी है तो जेल चला जाऊंगा :  अल्पेश ठाकोर

Last updated: October 9, 2018 2:38 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

अहमदाबाद:गुजरात में उत्तर भारतीयों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगने के बाद कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोरने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है।मंगलवार को मीडिया के सामने आकर अल्पेश ने कहा कि अगर उन्होंने किसी को धमकी दी है तो वह खुद जेल चले जाएंगे। उन्होंने 11 अक्टूबर से सद्भावना उपवास पर जाने की भी बात कही है। आपको बता दें कि नफरत फैलाने वाला एक विडियो वायरल होने के बाद अल्पेश ठाकोर विवाद में घिर गए हैं। दरअसल, मासूम से रेप के बाद गुजरात से यूपी और बिहार के मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है और आरोप अल्पेश और उनकी ठाकोर सेना पर है।
अल्पेश ने कहा कि सरकार लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम है और अब उन्हें बदनाम किया जा रहा है। अल्पेश ने आगे कहा, ‘अगर इस तरह की राजनीति होगी तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।’ बेटे की बीमारी का जिक्र करते हुए मीडिया से बातचीत में अल्पेश भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि गुजरात में सिर्फ एक जगह हिंसा हुई है जिसकी वह निंदा करते हैं।
कांग्रेस के विधायक ने कहा, ‘मेरा बेटा गंभीर हालत में है। मेरे लिए वही मेरी ताकत है। उसे कुछ हुआ तो सब छोड़ दूंगा। मेरे बेटे की तरह दूसरे बेटों की परेशानियां देखता हूं तो दुखी हो जाता हूं। मैं इसलिए तीन दिन से मीडिया में नहीं आ रहा था क्योंकि मेरा बेटा अस्पताल में है।’
अल्पेश ने कहा, ‘गुजरात में सिर्फ एक जगह हिंसा हुई है और मैं इसकी निंदा करता हूं। अगर मैंने किसी को धमकी दी है तो मैं जेल जाऊंगा। गुजरात हर किसी के लिए है। यह जितना आपका है, उतना ही मेरा भी है।’ अल्पेश ने आगे कहा, ‘अगर इसी तरह होता रहेगा तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। मुझे नहीं चाहिए ऐसी विधायकी। मैं बिहार चला जाऊंगा और वहीं से लडूंगा।’ अल्पेश ने यह भी कहा कि वह बिहार के व्यापारी हैं इसलिए उनके साथ साजिश हो रही है। उन्हें बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात में हालात देखकर लग रहा है कि सरकार तो यहां नाकाम है इसलिए ठाकोर समाज को लोगों की रक्षा करनी होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ब्रह्मोस जासूसी : निशांत अग्रवाल को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया
Next Article गठबंधन पर मायावती का ऐलान- बसपा सीटों के लिए भीख नहीं मांगेगी लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?