सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत रच रहा है साजिश :पीएम केपी ओली
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

भारत रच रहा है साजिश :पीएम केपी ओली

Last updated: June 28, 2020 8:56 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

काठमांडू:कुशासन, भ्रष्टाचार, कोरोना से निपटने में नाकामी और तानाशाही रवैये की वजह से जनता के साथ पार्टी का भी विश्वास खो चुके नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने हाथ से छूट रही सत्ता के लिए भारत पर भड़ास निकाली है। केपी शर्मा ओली ने कहा है कि उनकी कुर्सी छीनने के लिए नई दिल्ली और काठमांडू में साजिश रची जा रही है। उन्होंने इसके लिए नक्शा विवाद को वजह बताया है। हालांकि सच्चाई यह है कि चीन के बेहद करीबी ओली के लिए चीन से आया वायरस ही कुर्सी से गिराने वाला बड़ा कारण बन गया है।

काठामांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी में अल्पमत में आ चुके केपी ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा, ”देश का नया नक्शा जारी करने और संसद से इसे पास कराने की वजह से मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। बुद्धिजीवियों की चर्चा, नई दिल्ली से मीडिया रिपोर्ट्स, दूतावास की गतिविधियों और काठमांडू के अलग-अलग होटलों में चल रही बैठकों से, यह समझना मुश्किल नहीं है कि किस तरह लोग मुझे हटाने के लिए खुलकर एक्टिव हैं। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।”

अच्छा शासन देने में नाकाम रहे ओली की पार्टी बाहर ही नहीं भीतर भी खूब आलोचना होती है। उनकी सरकार शुरुआत से ही विवादों में रही है। जनता में अपने खिलाफ बढ़ रहे आक्रोश और विपक्ष के हमलावर रुख को कुंद करने के लिए केपी ने नए नक्शे का मुद्दा उछाला। उन्होंने भारतीय क्षेत्रों कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को नए नक्शे में शामिल कर लिया और इस मुद्दे पर सभी पार्टियों को साथ लाने में सफल रहे। लेकिन इसके बाद फिर वह कोविड-19 से निपटने के इंतजामों में विफलता को लेकर घिर गए। खुद पार्टी के दूसरे अध्यक्ष पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ओली ने कहा, ”यदि कोई सोचता है कि मुझे गिरा सकता है तो मैं उसे बताना चाहूंगा कि हमारी राष्ट्रीय एकता इतनी कमजोर नहीं है।” ओली ने यह भी कहा कि यदि उन्हें निकाल दिया जाता है तो हर कोई देश के लिए आवाज उठाएगा। पार्टी की बैठकों से भाग रहे ओली ने कहा, ”मैं लंबे समय तक पीएम नहीं रहूंगा, लेकिन यदि मैं आज छोड़ देता हूं तो कोई ऐसा नहीं होगा जो देश के लिए नहीं बोलेगा। मुझे देश का पीएम बने रहना है, अपने लिए नहीं, देश के लिए और आज के लिए नहीं, बल्कि कल के लिए।”

ओली ने पार्टी के विरोधी खेमे पर तंज कसते हुए कहा, ‘नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी और उसकी संसदीय समिति किसी के बहकावे में नहीं आती। यह बेहतर होगा कि हर कोई इस तथ्य को समझे कि नक्शे को वैसे ही प्रकाशित नहीं किया गया था।’ कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकतर नेता ओली के तानाशाही रवैये से नाराज हैं। प्रचंड ने तो इशारों में यहां तक कहा था कि ओली पाकिस्तान की तरह सेना की मदद से सरकार चलाना चाहते हैं, लेकिन यह नेपाल में संभव नहीं है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली सरकार ने बार और क्लबों को बीयर का स्टॉक शराब की दुकानों पर बेचने की दी मंजूरी
Next Article पंजाब में विश्वविद्यालयों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 जुलाई तक स्थगित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर में सामूहिक आयम्बिल अनुष्ठान, तप एवं त्याग का दिया संदेश
social
September 6, 2026
गोरेगांव में महिला मंडल ने किया सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान का आयोजन
social
September 6, 2026
तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली द्वारा सामूहिक आयंबिल का आयोजन
social
September 6, 2026
सोनम यादव का नया मगही लोकगीत ‘बिजली के तार पातर भतार’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज़, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?