By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्प्रिचुअल टेक्नोलॉजी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा “COVID-19 की रोकथाम” हेतु निर्मित ऑनलाइन वीडियो कोर्स का लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

स्प्रिचुअल टेक्नोलॉजी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा “COVID-19 की रोकथाम” हेतु निर्मित ऑनलाइन वीडियो कोर्स का लोकार्पण

Last updated: June 26, 2020 11:04 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

मुंबई। स्पिरिचूअल टेक्नॉलोजी रिसर्च फाउंडेशन (STRF) की एक इकाई अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान आध्यात्मिक प्रौद्योगिकी (I-ARTIST) द्वारा आध्यात्मिक प्रौद्योगिकी पर आधारित तथा आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ संगत “COVID-19 की रोकथाम” हेतु निर्मित ऑनलाइन वीडियो पाठ्यक्रम एक ऑनलाइन कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया । STRF के आध्यात्मिक संरक्षक आचार्य महाश्रमण और आध्यात्मिक मार्गदर्शक प्रो मुनि महेंद्र कुमार के आशीर्वाद के साथ इस कोर्स को विकसित किया गया । श्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री, संसदीय कार्य और भारी उद्योग, भारत सरकार द्वारा किया गया। पद्मश्री डॉ एस सी मनचंदा, प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ (सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली और भूतपूर्व प्रमुख और प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ कार्डियोलॉजी, AIIMS, नई दिल्ली) कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
STRF की मानद संयोजिका सुश्री पूजा बाँठिया द्वारा इस कार्यक्रम का सुंदर संयोजन किया गया है। मुनिश्री द्वारा शुभ नमस्कार महामंत्र मंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। श्री अशोक कोठारी, प्रोटेक्टर STRF ने सभी प्रतिष्ठित मेहमानों, गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का ऑनलाइन मीटिंग में स्वागत किया।
“COVID-19 की रोकथाम” हेतु निर्मित पाठ्यक्रम की सामग्री पर प्रकाश डाला गया जिसमें मस्तिष्किय-विज्ञान के आधार पर यह बताया गया कि आध्यात्मिक प्रोद्योगिकी (जिसके अंतर्गत प्रेक्षाध्यान, अनुप्रेक्षा, प्राणायाम, योग आड़े के प्रयोगों का समावेश होता है) के नियमित अभ्यास से मनुष्य किस प्रकार अपने विध्वंसात्मक भावों को क्षीण कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को अत्यंत शक्तिशाली बना लेता है जिससे COVID-19 के संक्रमण से स्वयं को बचा लेता है। वीडिओ के लोकार्पण करते हुए माननीय श्री अर्जुन राम मेघवाल ने उल्लेख किया कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन में होने पर ही हम रोग-मुक्त हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी आध्यात्मिक विज्ञान और आध्यात्मिक तकनीक के माध्यम से ही यह संभव है । उन्होंने आगे कहा, हमारी पूरी युवा पीढ़ी के लिए इसे समझना और गले लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अनुसंधान और प्रशिक्षण के क्षेत्र में STRF के उद्देश्यों के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सम्मानित अतिथि, हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. मनचंदा ने अपने मेडिकल सायंस के ज्ञान के आधार पर यह स्पष्ट किया कि योग और ध्यान के प्रयोगों में COVID -19 जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए हमारी प्रतिरक्षा को मजबूत करने की ताक़त है । इसके लिए हमें तनाव और नकारात्मक भावनाओं से मुक्त होने की आवश्यकता है। जिसका सबसे अच्छा तरीका है कि हम अपने जीवन में आध्यात्मिक तकनीक अर्थात् प्रेक्षाध्यान, योग आदि के नियमित अभ्यास को अपनाएं।
प्रोफ़ेसर मुनि महेंद्र कुमार ने आध्यात्मिक उद्बोधन प्रदान करते हुए कहा कि भारत वर्ष में हज़ारों वर्षों से योगी, मुनि, तीर्थंकरों, बुद्धों आदि आध्यात्मिक साधकों ने जिस आध्यात्मिक तकनीकी का आविष्कार किया था, उसके माध्यम से आज हम COVID -19 से स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने आधुनिक मस्तिष्कीय विज्ञान (न्यूरोलोजी) को उद्धृत करते हुए स्पष्ट किया कि ध्यान आदि की तकनीक से मानव मस्तिष्क में पैदा होने वाली पशु-वृत्तियों एवं नकारात्मक भावों को हम कैसे क्षीण कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि भारतवर्ष अपनी इस तकनीकी द्वारा विश्व गुरु का पद वरण करेगा। STRF के उद्देश्यों की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि अध्यात्म और विज्ञान के सुयोग से हम नए मानव का निर्माण कर जीवन को हिंसा, रोग, भय, चिंता,अवसाद आदि से मुक्त कर सकेंगे। साथ ही अपनी इच्छाओं एवं आवश्यकताओं पर अंकुश कर समता एवं न्याय पर आधारित अर्थव्यवस्था को जन्म दे सकते हैं।
STRF के अनुसंधान-निदेशक, डॉ. प्रताप संचेती (न्यूरोलॉजिस्ट) ने वैश्विक दर्शकों के लिए अंग्रेजी में COVID​​-19 की सार्वभौमिक बुनियादी मॉड्यूल की शुरूआत के बारे में तथा STRF द्वारा आयोजित आगामी ऑनलाइन प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने शिविरों की भी घोषणा करते हुए बताया की आगामी २८ जून एवं ५ जुलाई को साप्ताहिक शिविरों द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके द्वारा COVID-19 की रोकथाम हेतु नकारात्मक संवेग क्षय कर इम्यूनिटी (प्रतिरोधात्मकता) बढ़ाने की कला सिखाई जाएगी। इसका विवरण STRF की वेबसाइट www.iartist.co.in पर उपलब्ध है।
आयोजन के अंत में, श्री प्रवीण धारीवाल, निदेशक STRF ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आयोजन में भाग लेने वाले तथा सहायता प्रदान करने वाले संस्थानों और टीम के सदस्यों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में डॉ बसंतराज भंडारी (पूर्व-कुलपति, JVBI), डॉ नरेंद्र भंडारी (वैज्ञानिक – ISRO), श्री सुरेश गोयल (अध्यक्ष, तेरापंथी महासभा), श्री नरेंद्र तातेड़ (अध्यक्ष- मुंबई तेरापंथ सभा), श्रीमती भाग्यश्री कच्छारा (अध्यक्ष – तेरापंथ महिला मंडल मुंबई), श्री तेजकरण सुराना (अध्यक्ष- दिल्ली तेरापंथ सभा), जैसे कई लोगों तथा वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अशोक कोठारी, विमल कोठारी, प्रवीण धारीवाल, एस. के. जैन, सुमेर सुराणा, नवरत्न गन्ना, दीपक डागलिया, गौतम कोठारी, पीयूष नाहटा, पूजा बाँठिया, कमलेश जैन आदि का सहयोग रहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सलीम मर्चेंट ने सोनू निगम को किया सपोर्ट, कहा- सिंगर्स ही नहीं, कंपोजर्स भी बुरे दौर से गुजर रहे हैं
Next Article मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फाइनल/ सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

उधना में 267 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दंत-जाँच एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
social
August 24, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} में पचरंगी तप की अनुमोदना एवं रक्षाबंधन कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
August 24, 2026
महाकाली’ की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य रूप, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
entertainment
August 24, 2026
“सावन में लग गयी धुन”- राजस्थली क्लब चेन्नई का शानदार आयोजन
social
August 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?