सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जानें कौन सी 5 गलतियां करती हैं इम्यूनिटी को कमजोर, ये हैं बचने के उपाय
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

जानें कौन सी 5 गलतियां करती हैं इम्यूनिटी को कमजोर, ये हैं बचने के उपाय

Last updated: June 25, 2020 12:41 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

आप कब तक सेहतमंद बने रहेंगे इसका निश्चय अच्छी डाइट या दवाईयां नहीं बल्कि आपकी इम्यूनिटी तय करती है। जी हां आज जब पूरा विश्व कोरोनावायरस जैसी महामारी की चपेट में हैं। डॉक्टर सभी लोगों को इस महामारी से दूर रहने के लिए अपनी इम्यूनिटी अच्छी बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अक्सर लोग अनजाने में कई ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं जो उनकी इम्यूनिटी को बढ़ाने की जगह उसे कमजोर बना रही होती हैं। क्या आप जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो 5 गलतियां और क्या आप भी कर रहे हैं इनमें से कोई एक गलती, आइए जानते हैं।

-तनाव-
अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो हर छोटी-छोटी बात की टेंशन लेते हैं, तो सतर्क हो जाएं। जी हां अनजाने में ही सही पर आप अपनी इम्यूनिटी के दुश्मन बन बैठे हैं।अप्रैल 2012 में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग तनाव में थे, उनमें सर्दी और फ्लू की अधिक संभावना बनी हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि तनाव की वजह से कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन होता है जो शरीर में मौजूद रक्षात्मक सफेद रक्त कोशिकाओं को खत्म कर देता है। जिससे व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है।

अच्छी नींद की कमी-
एक शोध में पाया गया कि यदि कोई व्यक्ति 6 से 8 घंटे की पूरी नींद नहीं लेता है तो यह उसकी इम्यूनिटी कमजोर करने का एक कारण बन सकती है।

घर से बाहर न निकलने वाले लोग-
अगर आप यह सोच रहे हैं कि हम आपको यहां कोरोना महामारी के बीच घर से निकलकर बाहर सैर पर जाने की सलाह देने वाले हैं तो आप गलत हैं। जी हां घर से बाहर का मतलब है थोड़ी देर धूप में रहें।अमेरिका के जार्जटाउन विश्वविद्यालय में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, सूर्य का प्रकाश सीधे प्रमुख प्रतिरक्षा कोशिकाओं (टी-कोशिकाओं) को सक्रिय करने में मदद करता है।

आलस-
लॉकडाउन के इस दौर ने अधिकतर सभी लोगों को आलसी बना दिया है। लोग वर्कआउट न करने के लिए कभी अपने काम को बहाना बनाते हैं तो कभी किचन के काम को, लेकिन ऐसा करके आप अपनी सेहत के साथ गलत कर रहे हैं। फ्रंटियर्स ऑफ इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से वर्क आउट करने से एंटीबॉडी और सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा मिल सकता है, जो आपके शरीर को संक्रमण से दूर रखकर उनसे लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

डाइट-
अगर आप भी जंग फूड लवर हैं तो यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ बॉन का यह शोध आपके लिए ही है। इस शोध में बताया गया है कि जंग फूड में मौजूद सोडियम की अधिक मात्रा व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर करती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नक्शा विवाद से भारत के खिलाफ भावनाएं भड़काने से भी ओली को फायदा नहीं, प्रचंड हिलाने लगे कुर्सी
Next Article भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला का सोनू निगम पर पलटवार, आपने कितने नए टैलेंट को मौका दिया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को होगा जारी
social
October 22, 2026
शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन नवकार धाम में माँ भगवती पद्मावती का भव्य महापूजन
social
October 22, 2026
अखंड साधना के 30 वर्ष, गुरु-कृपा, संकल्प और निःस्वार्थ सेवा की मिसाल
social
October 22, 2026
करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
entertainment
October 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?