सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 37 साल पहले आज ही के दिन कपिल देव की टीम इंडिया बनी थी वर्ल्ड चैंपियन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

37 साल पहले आज ही के दिन कपिल देव की टीम इंडिया बनी थी वर्ल्ड चैंपियन

Last updated: June 25, 2020 9:56 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:आज ही के दिन 37 साल पहले यानि 25 जून 1983 को भारतीय क्रिकेट में एक बड़ी घटना हुई थी। एक ऐसी घटना, जिसने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया। इंग्लैंड में खेल गए 1983 के इस विश्व कप (ICC World Cup) में जब भारत की टीम रवाना हुई तो उसे अंडरडॉग माना गया था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वर्ल्ड कप में भारतीय टीम फाइनल तक भी पहुंच पाएगी। कपिल देव के नेतृत्व में टीम इंडिया धीरे-धीरे आगे बढ़ती रही। उनसे किसी को भी बहुत अच्छा करने की उम्मीद नहीं थी। यही बात शायद टीम के हित में थी।

रफ्ता-रफ्ता टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया। फाइनल में उनका सामना दो बार की विश्व कप विजेता टीम वेस्टइंडीज से होने वाला था। क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज 1975 और 1979 का विश्व कप जीत चुका था और माना जा रहा था कि तीसरी बार भी उनकी जीत पक्की है। लेकिन कपिल देव और उनकी टीम के इरादे कुछ और थे।

43 रन से भारत ने जीता था फाइनल मैच
भारत ने इंग्लैंड में लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में 183 रनों पर आउट होने के बावजूद दिग्गजों से सजी वेस्टइंडीज की टीम को लॉर्डस में 43 रनों से हराकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। वह 25 जून का ही दिन था। कपिल देव की अगुआई वाली टीम ने 183 रन पर सिमटने के बावजूद दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को 140 रन पर ऑलआउट कर दिया था

भारत की फाइनल में प्लेइंग इलेवन में सुनील गावस्कर, कृष्णामाचारी श्रीकांत, मोहिंदर अमरनाथ यशपाल शर्मा, संदीप पाटिल, कपिल देव, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी, मदन लाल, सैयद किरमानी और बलविंद्र संधू।

भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए थे 183 रन
लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुक़ाबले में दोनों टीम के केवल 2 बल्लेबाज ही 30+ रन बना पाए थे। भारत के सलामी बल्लेबाज़ कृष्णामाचारी श्रीकांत ने मैच में सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली थी, जबकि वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स ने 33 रनों की तूफानी पारी खेली थी। श्रीकांत और रिचर्ड्स दोनों ने ही मैच में 7-7 चौके भी लगाए थे। इस मैच में सुनील गावस्कर (2), श्रीकांत (38), मोहिंदर अमरनाथ (26), शपाल शर्मा (11), संदीप पाटिल (27), कपिल देव (15), कीर्ति आजाद (0), रोजर बिन्नी (02), मदन लाल (17), सैयद किरमानी (14), बलविंदर संधू (11) रन बनाए थे।

भारतीय गेंदबाजी के लिए याद किया जाता है मैच
वहीं, इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कपिल देव ने 11 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया था। इस दौरान उन्होंने 4 मेडन ओवर फेंके थे। संधू ने 9 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके थे। मदनलाल ने 12 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए थे। बिन्नी ने 10 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट और अमरनाथ ने 7 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके थे। विश्वकप फाइनल में ऑल राउंडर प्रदर्शन करने वाले मोहिंदर अमरनाथ को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुफ्त वाई-फाई के चक्कर में साफ हो रहे ग्राहकों के बैंक खाते, आरबीआई ने किया आगाह
Next Article ‘एशिया कप को लेकर पीसीबी का विंडो भारत के मुताबिक नहीं’
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कुर्ला महिला मंडल का टिफिन पर चर्चा एवं सीक्रेट सखी कार्यशाला संपन्न
social
November 19, 2026
अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?