नेरुल। गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी निर्देशिका निर्मल प्रज्ञा जी समणी मनस्वी प्रज्ञा जी का एक दिवसीय प्रवास रोशन लाल जी मेहता के निवास स्थान पर हुआ। जिसमें नेरुल सीवुड और आसपास के क्षेत्रों के श्रावक-श्राविकाओं ने दर्शन एवं सेवा का लाभ लिया। तेयुप नेरुल के अध्यक्ष राजेश सामोता, मंत्री धनराज सोनी एवं उनकी पूरी टीम ने चुनाव मनाव के पूर्व मंगल पाठ का श्रवण किया। समणी निर्मल प्रज्ञाजी ने आध्यात्मिक मंगल कामना करते हुए कहा कि आपकी पूरी टीम ने परिषद के लिए अनुकरणीय कार्य किए एवं आने वाली कार्यकारिणी भी अच्छा कार्य करते हुए गुरु इंगित की आराधना करें। आने वाले अध्यक्ष के प्रति भी मंगल भावना एवं आशीर्वाद प्रदान किया। रात्रि में नेरुल सीवुड के भाई बहनों ने सेवा उपासना का लाभ लिया, जिसमें मोडी लाल मेहता, नंदलाल धाकड़, शेषमल गुंदेचा, शंकरलाल धाकड़, रोशनलाल मेहता, चंद्रेश सोनी, हितेश मेहता, कांतिलाल कोठारी, महावीर ओस्तवाल, राकेश ओस्तवाल, महेंद्र मेहता, प्रकाश मादरेचा, राजीव हिरण तेरापंथ महासभा महावीर कोठारी ने समणी जी के दर्शन एवं सेवा का लाभ लिया।

