सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नई वार्ता, चीन को नहीं किया शामिल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नई वार्ता, चीन को नहीं किया शामिल

Last updated: June 24, 2020 8:26 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

बर्लिन:अमेरिका और रूस के वार्ताकारों के बीच वियना में परमाणु हथियार नियंत्रण पर वार्ता संपन्न हुई। वार्ता का उद्देश्य फरवरी में खत्म हो रही ‘न्यू स्टार्ट संधि’ के स्थान पर नया समझौता करना है। परमाणु हथियारों पर लगाम लगाने के लिए दुनिया के दो बड़े नाभिकीय हथियारों वाले देशों के बीच न्यू स्टार्ट अंतिम संधि है।

अमेरिकी वार्ताकार मार्शल बिलिंग्सलिया ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उच्च स्तरीय लंबी चर्चा सोमवार (22 जून) की देर रात खत्म हुई और यह काफी सकारात्मक रही जिसमें सरकार के कई तकनीकी कार्यकारी समूहों के लिए मुद्दे की गहराई तक जाने का अवसर मिला और जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में दूसरे दौर की वार्ता का रास्ता साफ हुआ।

उन्होंने कहा, ”दोनों पक्ष वार्ता के अंत में इस बात पर सहमत हुए कि न्यू स्टार्ट संधि पर हस्ताक्षर होने के बाद से सामरिक माहौल में काफी बदलाव आया है।” उन्होंने कहा, ”हम सब 10 वर्ष पहले की बात याद करें, दुनिया वास्तव में काफी बदल गई है।” न्यू स्टार्ट संधि पर 2010 में हस्ताक्षर हुए थे, जिसमें अमेरिका और रूस के लंबी दूर के परमाणु हथियारों और लॉन्चरों की संख्या सीमित करने का प्रावधान है।

अमेरिका ने पिछले वर्ष रूस के साथ मध्यम दूरी की परमाणु बल संधि (आईएनएफ) को रद्द कर दिया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच यह अंतिम परमाणु हथियार समझौता बन गया। शीत युद्ध के समय के समझौते का दोनों देश एक-दूसरे पर उल्लंघन करने के आरोप लगाते रहे। आईएनएफ की इसलिए भी आलोचना होती रही कि इसमें चीन या मिसाइल तकनीक को कवर नहीं किया गया।

न्यू स्टार्ट को परस्पर सहमति से पांच वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा, ”समय खत्म होता जा रहा है।” अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यू स्टार्ट को ओबामा प्रशासन का ”एक खराब समझौता” करार दिया और यह स्पष्ट नहीं है कि वह इसे आगे बढ़ाने पर सहमत होंगे या नहीं।

ब्रूसेल्स में नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि भविष्य के किसी भी समझौते में वह चाहेंगे कि चीन को भी भागीदार बनाया जाए और फिलहाल वह चाहेंगे कि न्यू स्टार्ट का विस्तार हो। बिलिंग्सलिया ने कहा, ”अमेरिका हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं है।” बिलिंग्सलिया ने कहा कि वह ”किसी को शामिल करने या बाहर करने पर फैसला नहीं कर सकते, लेकिन कहा कि अमेरिका का मानना है कि ब्रिटेन और फ्रांस के पास काफी कम परमाणु हथियार हैं और उन्हें समझौते में शामिल नहीं किया जाना चाहिए, जैसा कि रूस चाहता है।”

चीन को समझौते में शामिल करने का प्रयास काफी हास्यास्पद रहा जब सोमवार को बिलिंग्सलिया ने वार्ता की मेज का एक फोटो ट्वीट किया जिसमें खाली सीट के सामने चीन का झंडा लगा हुआ था और उन्होंने लिखा, ”चीन दृश्य में नहीं है।” चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि ”इस तरीके से ध्यान आकर्षितकरना अमेरिका के लिए न तो पेशेवर रवैया है न ही वह गंभीर है।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ “ब्रीद: इन टू द शैडोज़” का टीज़र रिलीज़
Next Article रूसी हथियारों से अभेद्य होंगी देश की सीमाएं, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बदायूं में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन को शांतिपूर्ण और उचित समाधान निकालना चाहिएः मायावती
state
August 26, 2026
त्योहारों पर बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा : खरगे
national
August 26, 2026
बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय उदयपुर द्वारा हीरक जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्पंदन’ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
state
August 26, 2026
मॉन्सर इंडिया ने विले पार्ले स्पोर्ट्स क्लब के साथ मिलकर 150+ महिलाओं के साथ दही हांडी 2026 के लिए मिलाया हाथ
Mumbai / Maharshtra
August 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?