मुंबई। 21 जून इंटरनेशनल डे जीतमल जॉन ज्ञानशाला(चेंबूर, साइन कोलीवाड़ा ,काजूपाड़ा, गोवंडी- मानखुर्द ,कुर्ला East , कुर्ला West, MDWS) में जॉन की संयोजिका वनीता सुशील हिरण, सह संयोजिका शिल्पा धीरज मेहता के निर्देशन में योगा दिवस मनाया गया।
जीतमल जोन के अंतर्गत गोवंडी मानखुर्द की प्रशिक्षक बहन सीमा मुकेश डागलिया ने बहुत सरल तरीके व आसान टिप्स के साथ सभी को योगा प्रेक्षा ध्यान करवाकर स्वस्थ और तंदुरुस्त एवं तनाव रहित कर दिया।
शुरुआत नमस्कार महामंत्र से कर संकल्प पर समापन किया। लगभग एक घंटा तक योगा का सेशन चला। जिसमें ज्ञानशाला के नन्हे नन्हे बच्चे, प्रशिक्षक बहनों व अभिभावकों ने अपने आप को निरोग बनाए रखने के लिए बहुत अच्छे से योगा किया।
विशेष उपस्थिति मुंबई ज्ञानशाला की कार्यसमिति सदस्या अंजू जी चौधरी, कामिनी जी बडाला, परामर्श मधु जी मेहता, विशेष सहयोगी नयना जी धाकड़ की रही।
सेशन के अंत में जॉन संयोजिका वनिता जी ने अपने विचार में कहां की योगा 1 दिन के लिए नहीं होता है अपितु पूरे वर्ष के लिए हमें एक संकल्प लेना चाहिए कि कम से कम हमें प्रतिदिन योगा और प्रेक्षा ध्यान करना चाहिए। योगा को अपने जिंदगी में उतारना चाहिए। अगर हमें रहना है निरोग तो करना है हमें प्रतिदिन योग। हम रहेंगे स्वस्थ तभी हमारा परिवार व समाज बनेगा स्वस्थ। परामर्शक मधु जी मेहता ने कहां की ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षक अभिभावक और बच्चे इस योगा सेशन में जुड़ कर अपने आप को फिट बनाए व सीमा जी सोनी ने अपने विचार व्यक्त किए। शिल्पा जी मेहता ने कुशल संचालन किया व सभी का आभार व्यक्त किया।
जीतमल जोन ज्ञानशाला में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का हुआ सफल आयोजन

