By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14721 संक्रमित बढ़े, अब तक 3.95 लाख केस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14721 संक्रमित बढ़े, अब तक 3.95 लाख केस

Last updated: June 20, 2020 9:39 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 95 हजार 812 हो गई। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14721 मामले सामने आए। वहीं, 9026 मरीज स्वस्थ भी हुए। अच्छी खबर यह है कि देश में 24 राज्य ऐसे हैं, जहां स्वस्थ हुए लोगों की संख्या मरीजों से ज्यादा हो गई।

उधर, दिल्ली से बुरी खबर आ रही है। यहां मरीजों की संख्या 50 हजार के पार चली गई। शुक्रवार को राजधानी में रिकॉर्ड 3137 मरीज बढ़े। यह अब तक सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं, 66 मौतें हुईं। इसके साथ राजधानी में मौतें भी 2035 हो गई हैं।

उधर, देश में शुक्रवार को 365 मौतें हुईं। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 165 मरीजों ने दम तोड़ा। तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन 2 हजार मरीज बढ़े। यहां शुक्रवार को 2115 नए संक्रमित मिले। उत्तर प्रदेश में 809, गुजरात में 540, हरियाणा में 525, राजस्थान में 299, मध्यप्रदेश में 156 मामले सामने आए। यह आंकड़े covid19india.org और राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख केस
19 जून 14721
18 जून 13826
17 जून 13107
13 जून 12031
14 जून 11374

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 156 मामले सामने आए। इसमें इंदौर और भोपाल में 55-55 और रतलाम, मंदसौर और देवास में 3-3 मरीज मिले। रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स की 107वीं बटालियन के 7 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन जवानों के संपर्क में आए लगभग 170 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

महाराष्ट्र: राज्य में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 3827 मरीज मिले, जबकि 142 मरीजों की मौत हुई। वहीं, 1935 मरीज स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही राज्य में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 62 हजार 773 हो गई है।

उत्तरप्रदेश: पिछले 24 घंटों में 809 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। कुल एक्टिव केस 6092 हैं। डिस्चार्ज लोगों की संख्या 9995 और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 507 है।सहारनपुर में शुक्रवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 330 हो गई है।

राजस्थान: राजस्थान में शुक्रवार को 299 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 55, जयपुर में 33, जोधपुर में 38, पाली में 24, नागौर में 16, अलवर, झुंझून और भीलवाड़ा में 14-14 मरीज मिले। राज्य में इस वायरस से अब तक 333 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार: बिहार में शुक्रवार को 250 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि 5 मरीजों की जान गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गोपालगंज में 35, बक्सर में 36, सीवान में 19, पटना में 15, बेगूसराय में 12, मुजफ्फरपुर में 15 और नवादा में 8 मरीज मिले। राज्य में अब तक 5098 मरीज ठीक हुए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 87.57 संक्रमित;ब्राजील में मरीजों की संख्या 10 लाख के पार
Next Article लद्दाख हिंसा पर बोले वायुसेना प्रमुख- जांबाजों का बलिदान नहीं जाने देंगे व्यर्थ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?