By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब 3.81 लाख संक्रमित, 2 लाख से ज्यादा स्वस्थ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब 3.81 लाख संक्रमित, 2 लाख से ज्यादा स्वस्थ

Last updated: June 19, 2020 8:34 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 81 हजार 91 हो गई है। इनमें से अब तक 2 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए। गुरुवार को सबसे ज्यादा 13 हजार 826 पॉजिटिव बढ़े। दिल्ली में भी लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 2877 संक्रमित मिले। यहां 50 हजार के करीब मरीज हो गए। उधर, महाराष्ट्र में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3752 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 20 हजार 504 हो गई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संक्रमण से निपटने की तैयारियों की रिव्यू मीटिंग में कहा कि हाईलेवल कमेटी ने कोरोना टेस्ट की जांच फीस घटाई है। अगर यूपी और हरियाणा में फीस 2400 रु. से ज्यादा है तो राज्य सरकारें सहमति से इसे कम कर सकती हैं। उधर, दिल्ली में पहले ही आरटी-पीसीआर टेस्ट की फीस 2400 रु. हो चुकी है। गुरुवार से रैपिड एंटीजन विधि से टेस्टिंग शुरू हुई।

हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के एक्सपोर्ट से रोक हटी
केंद्र ने हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) के एक्पोर्ट से रोक हटा ली है। इस दवा के कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की वजह से सरकार ने 25 मार्च को निर्यात पर प्रतिबंध लगाए थे। आईसीएमआर ने भी कोरोना वॉरियर्स को एचसीक्यू का डोज देने की मंजूरी दी थी। वहीं, भारत ने अमेरिका समेत कई देशों को संकट के दौर में दवा उपलब्ध कराई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एचसीक्यू को कोरोना के इलाज में गेम चेंजर बताया था। उन्होंने खुद इसे खाने की बात भी कही थी।

देश की पहली कोरोना मोबाइल लैब शुरू

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग के लिए देश की पहली मोबाइल लैब लॉन्च की। इस लैब को देश के दूर-दराज इलाकों में भी भेजा जा सकेगा। इसके जरिए रोजाना 300 ज्यादा टेस्ट हो सकेंगे। इसके अलावा टीबी और एचआईवी से जुड़े कुछ परीक्षण भी होंगे।

देश में 62 लाख 49 हजार से ज्यादा टेस्ट हुए 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 3 लाख 66 हजार 946 संक्रमित हैं। इनमें 1 लाख 60 हजार 384 एक्टिव केस हैं। 1 लाख 94 हजार 325 लोग ठीक हो गए। अब तक 12,237 ने जान गंवाई। अब तक 62 लाख 49 हजार 668 सैंपल की जांच की गई।

अपडेट्स 

  • 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद स्वास्थ्य की देखभाल पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। उम्मीद है कि कोरोना के कारण योग का चलन बढ़ेगा।
  • दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब स्वास्थ्य मंत्रालय का अतिरिक्त चार्ज संभालेंगे। मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है।
  • केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में चार महिला कर्मचारी पॉजिटिव मिलीं। एजेंसी में अब तक 8 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
  • वंदे भारत मिशन के तहत एक फ्लाइट दुबई से बिहार के गया पहुंची। इसमें 189 भारतीय लौटे। एक फ्लाइट न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से चंडीगढ़ भी आई। इसके जरिए 116 भारतीय लाए गए हैं।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख केस
18 जून 13107
13 जून 12031
14 जून 11374
12 जून 11314
16 जून 11086

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 85 लाख मरीज
Next Article 2014 से बरेली में स्लीपिंग मॉड्यूल की तरह काम कर रहा था इनामुल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?